भाजपा प्रत्याशी ने नामांकन लिया वापस, कांग्रेस प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित

रिपोर्ट – जेपी गोयल शेरगढ़, पंचायत समिति शेरगढ़ के वार्ड संख्या 14 भूंगरा के भाजपा प्रत्याशी विशनसिंह ने अपना नामांकन वापस ले लिया जिससे अब कांग्रेस के भगवान सिंह तेना निर्विरोध पंचायत समिति सदस्य निर्वाचित हो गए हैं। शेरगढ़ विधायक मीना कंवर व पीसीसी सदस्य उम्मेदसिंह राठौड़ सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है। पंचायत […]

सेटेलाइट अस्पताल चोहाबोर्ड के लिए विधायक कोष से 30 लाख स्वीकृत

जोधपुर, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित राजकीय सेटेलाइट चिकित्सालय में मंगलवार को सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास ने विधायक कोष से चिकित्सालय में वार्ड व लैबोरेट्री के निर्माण कार्य के लिए 30 लाख रुपए स्वीकृत किए। विधायके व्यास के साथ नगर निगम दक्षिण महापौर वनिता सेठ, उप महापौर किशन लड्डा की अध्यक्षता में व आनंद पुरोहित,पार्षद सुनील […]

नेतड़ा टोल प्लाजा पर धरना तीसरे दिन भी जारी

जोधपुर, नागौर नेशनल हाईवे 62 के नेतड़ा टोल प्लाजा पर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। बैरियर हटाने के बाद बिना टोल चुकाए वाहनों का आवागमन चल रहा। भोपालगढ़ विधायक पुखराज गर्ग के नेतृत्व में विभिन्न मांग को लेकर आज सैकड़ों लोग धरना स्थल पर जुटे। ट्रक यूनियन, व्यपार संघ, विभिन्न […]

भूतनाथ मंदिर में चल रहे महामृत्युंजय यज्ञ में पहुंचे वैभव गहलोत व मनीषा पंवार

श्रौत याग के तहत आहुतियां दी महामारी के शमनार्थ किया यज्ञ जोधपुर, भूतनाथ महादेव मंदिर में चल रहे सात दिवसीय महारूद्रयाग महामृत्युंजय यज्ञ में शुक्रवार को सुरभिमति कामेष्टी (श्रौत याग) किया गया। कांची कामकोटि पीठम् जगतगुरु शंकराचार्य विजयेन्द्र सरस्वती की प्रेरणा से कोरोना व अन्य महामारी के शमनार्थ यह यज्ञ किया गया। इस इष्टि यज्ञ […]

आंख-कान में क्या डालकर सोते हैं अधिकारी, जो उन्हें 30-30 टायर के डंपर नहीं दिखते – शेखावत

लूणी समेत दूसरी नदियों में अवैध खनन को लेकर अधिकारियों पर बरसे केंद्रीय जलशक्ति मंत्री आवाज उठाने वालों को पिस्तौल दिखाकर धमकाया जा रहा झूठे मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं जोधपुर, बिना रोक-टोक चल रहे अवैध बजरी खनन को लेकर स्थानीय सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने माइनिंग, प्रशासन और पुलिस […]

राजमहल बालिका स्कूल में 16 लाख के विकास कार्यो का लोकार्पण

मारवाड़ मुस्लिम सोसायटी एवं ओएनजीसी ने कराये शेड और फर्श निर्माण कार्य जोधपुर, राबाउमावि राजमहल में लगाए शेड और चौक में लगाए गए मार्बल का लोकार्पण शहर विधायक मनीषा मनवार ने किया। विद्यालय में हाल ही में शेड और मार्बल का कार्य ऑइल एंड नेचुरल गैस कम्पनी और मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी की […]

भूतनाथ महादेव मंदिर में महामृत्युंजय यज्ञ 11 से

जोधपुर, विश्व कल्याण एवं मानव जाति के स्वास्थ्य की रक्षा और उत्तम कामना के संकल्प के साथ शहर के प्राचीन भूतनाथ महादेव मंदिर में 11 से 17 जुलाई तक महारूद्रयाग महामृत्युंजय यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। महामृत्युजंय यज्ञ के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास ने बताया कि इस महामृत्युंजय यज्ञ […]

महिला कांग्रेस ने पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के बढ़ते दामों के विरोध में किया प्रदर्शन

जोधपुर, प्रदेशाध्यक्ष,महिला कांग्रेस कमेटी रेहान रियाज के निर्देशानुसार व जोधपुर विधायक मनीषा पंवार के नेत्तृव में जोधपुर शहर जिला महिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर में केन्द्र सरकार द्वारा निरन्तर बढ़ाये जा रहे पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के बढ़ते दामों के विरोध में बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन […]

सादुलपुर विधायक कृष्णा पूनियां जोधपुर दौरे पर पहुंची

जोधपुर, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अर्जुन अवॉर्डी सादुलपुर विधायक कृष्णा पूनिया के जोधपुर आगमन पर कई खिलाडिय़ों सहित अन्य लोगों ने स्वागत किया। सादुलपुर विधायक कृष्णा पूनिया के जोधपुर आगमन पर सर्किट हाउस में राजस्थान शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने साफा व माला पहनाकर स्वागत किया। पूनिया जोधपुर राजकीय शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय में निरीक्षण के […]

शहर विधायक ने एमडीएम हॉस्पिटल को एंबुलेंस भेंट की

जोधपुर, शहर विधायक मनीषा पंवार ने विधायक कोष से मथुरादास माथुर अस्पताल को एक वातानुकूलित एंबुलेंस भेंट की है। इस एंबुलेंस का एक सादे कार्यक्रम में लोकार्पण किया गया। विधायक मनीषा पंवार ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोरोनाकाल को देखते हुए प्रदेश के सभी विधायकों से उनके विधानसभा क्षेत्रों में स्थित अस्पतालों में […]