Doordrishti News Logo

लोक कलाकार भंवरू खां ने बांधा समां

  • राजस्थान डीजी फेस्ट का दूसरा दिन
  • मुख्यमंत्री गहलोत होंगे रविवार को मुख्य अतिथि
  • आज रात फिर लौटेंगे जोधपुर

जोधपुर,शहर के पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में चल रहे तीन दिवसीय राजस्थान डीजी फेस्ट-2022 का आज दूसरा दिन है। यहां सैकड़ों की तादाद में युवा नौकरी के लिए उमड़े हैं। बेरोजगारों को आज भी ऑफ लाइन रजिस्ट्रेशन जारी रहा। अब तक 70 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन सामने आए गए हैं। आज दूसरे दिन परिसर में रंगारंग कार्यक्रम भी हुआ। ताकि मनोरंजन से युवाओं को मोहा जा सके। लोक कलाकार भंवरू खां ने लोकगीतों से सांस्कृतिक समां बांधा। उनके लोक गीतों को सुनकर लोगबाग झूमने पर मजबूर हो गए। इस फेस्ट का रविवार को समापन होगा।

ये भी पढ़ें- राज्य स्तरीय बाल प्रतिभा शास्त्रीय गायन-नृत्य प्रतियोगिता 14 नव.को

folk-artist-bhanwaru-khan-tied-the-knot

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। वे शनिवार की रात दस बजे तक फिर जोधपुर लौटेंगे। हालांकि शुक्रवार को उन्होंने इसका अवलोकन किया था। डीजी फेस्ट को लेकर युवाओं में काफी क्रेज बना है। शनिवार को आज दूसरे दिन सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय द्वारा डीजी फेस्ट में राज्य सरकार की लोक कल्याण कारी योजनाओं की जानकारी देने वाली प्रचार सामग्री का वितरण किया गया। उपनिदेशक सूचना एवं जनसंपर्क डॉ दीपक आचार्य के निर्देशन में प्रचार सामग्री का वितरण किया गया।

Digifest

संगोष्ठि का आयोजन

सेशन हॉल नंबर 1 में प्रथम सत्र में  एक्सेसिबिलिटी ऑफ हेल्थटेक विषयक संगोष्ठी का आयोजन हुआ। संगोष्ठी में जीएम केयर्न इंडिया अयोध्या प्रसाद प्रसाद गौड़ को- फाउंडर,एका केयर दीपक तुलसी,को- फाउंडर मेडिकोर्डस श्रेयांश मेहता व रेड क्लिफ लेब्स के अभय सिंघवी ने इस अवसर पर महत्वपूर्ण जानकारी दी।

folk-artist-bhanwaru-khan-tied-the-knot

ये भी पढ़ें-मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अहमदाबाद रवाना

लोक कलाकारों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग

आज कल्चरल सेशन में लंगा बंधुओं ने लोक कलाकार भंवरू खां की अगुवाई में राजस्थानी लोक गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। उन्होंने काल्यो कूद पड्यो मेला में, जब देखू बन्ना री लाल पीली अँखियां गीतों से सभागार में दर्शकों को आनन्दित किया। महबूब अली की टीम ने कुचामणी ख्याल की प्रस्तुति से श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया।

folk-artist-bhanwaru-khan-tied-the-knot

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

संसदीय कार्य एवं  न्याय मंत्री  श्री जोगाराम पटेल ने जोधपुर शहर जिला  भाजपा द्वारा आज 14 फ़रवरी शनिवा...

February 15, 2026

स्व.रजनी जोशी की पुस्तक राज्यपाल को भेंट

February 15, 2026

ट्रेन में मिला लावारिस ट्रॉली बैग आरपीएफ के सुपुर्द

February 15, 2026

पत्रकारों को रेल प्रदत्त यात्रा रियायतों को पुनः बहाल किया जाए - सांसद डांगी

February 15, 2026

राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य हेतु कई केंद्रीय कार्यालय सम्मानित

February 15, 2026

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी संक्षिप्त प्रवास पर जोधपुर पहुंचे

February 15, 2026

शातिर ने आरटीओ ई-चालान ऐप इंस्टाल कर खाते से निकाले 18.60 लाख

February 14, 2026

एसबीआई व आईडीबीआई बैंक की विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन

February 14, 2026

तेजा मंदिर में चोरी का खुलासा आरोपी गिरफ्तार

February 14, 2026

You missed