पांच दिवसीय संस्कृत सम्भाषण सर्टिफिकेट ट्रेनिंग संपन्न

  • संस्कृत भारती व आयुर्वेद विवि के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ कार्यक्रम

जोधपुर(डीडीन्यूज),पांच दिवसीय संस्कृत सम्भाषण सर्टिफिकेट ट्रेनिंग संपन्न। संस्कृत भारती जोधपुर प्रान्त व आयुर्वेद विश्वविद्यालय जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में कंटीन्युअस लर्निंग फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम के अंतर्गत पाँचदिवसीय संस्कृत सम्भाषण सर्टिफिकेट ट्रेनिंग प्रोग्राम समापन समारोह के साथ संपन्न हो गया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता संस्कृत भारती के कमल शर्मा ने अपने कहा कि संस्कृत भाषा न केवल हमारी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ी है बल्कि यह भारत को अखण्ड और समृद्ध बनाने का एक सशक्त माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि संस्कृत भाषा को सरल और संवाद की भाषा के रूप में अपनाने की आवश्यकता है ताकि यह जन-जन तक पहुँच सके। अध्यक्षीय वक्तव्य में तुलसीदास शमी ने संस्कृत के माध्यम से जीवन के मूल लक्ष्यों अभ्युदय और नि:श्रेयस की प्राप्ति पर प्रकाश डाला। उन्होंने संस्कृत को केवल एक भाषा नहीं बल्कि भारतीय ज्ञान, विज्ञान और आयुर्वेद की मूलधारा बताया।

जोधपुर: एम्स के स्वास्थ्य कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण का शुभारंभ

प्रान्त सम्पर्क प्रमुख सवाई सिंह राजपुरोहित,प्रान्त विद्यालय प्रमुख मूलाराम विश्नोई,जोधपुर महानगर मंत्री सुधीरनाथ तथा प्रोफ़ेसर (वैद्य)गोविन्द सहाय शुक्ला ने भी इस अवसर पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति की आत्मा संस्कृत में ही समाहित है और आयुर्वेद की मूल भाषा भी संस्कृत है।

कार्यक्रम में प्रो.महेन्द्र शर्मा,प्रो. गोविन्द गुप्ता,प्रो.ऋतु कपूर,डॉ. संकल्प शर्मा, सतीश ठाकुर सहित अनेक शिक्षाविदों,विद्यार्थियों एवं संस्कृतप्रेमियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य संस्कृत भाषा के प्रयोग को बढ़ावा देना,शिक्षकों में भाषा की व्यावहारिक दक्षता विकसित करना एवं भारतीय ज्ञान परंपरा को आधुनिक शिक्षा प्रणाली से जोड़ना था।

Related posts:

टिकट चेकिंग के 263 मामलों में कार्रवाई कर 1.58 लाख वसूले

September 12, 2026

1.5 माह के नवजात को गंभीर टिटनेस से मिली नई जिंदगी

September 12, 2026

14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026