Doordrishti News Logo

पाल रोड सेंट्रल बैंक की शाखा में लगी आग,फर्नीचर और एसी जलकर नष्ट

जोधपुर,पाल रोड सेंट्रल बैंक की शाखा में लगी आग,फर्नीचर और एसी जलकर नष्ट।शहर के पाल रोड स्थित खेमे का कुआं के पास की सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में बुधवार की रात को आग लग गई। फायर स्टेशन से पहुंची तीन दमकल ने मिलकर आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें – रात डेढ़ बजे परिवार के लोग घर लौटे और सो गए,सुबह जागे तो पता लगा चोरी हो गई

बैंक के बिजली पैनल में संभवत: शार्ट सर्किट के बाद यह आग लगी। आग से एयर कंडिशनर के साथ बिजली पैनल जलकर नष्ट हो गया। फर्नीचर को भी नुकसान पहुंचा है। हालांकि घंटे भर में आग पर काबू कर लिया। सूचना मिलने पर एसीपी पश्चिम छवि शर्मा,शास्त्रीनगर पुलिस वहां पहुंची।

एएफओ हेमराज शर्मा के अनुसार पाल रोड स्थित खेमे का कुआं के पास में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा है। इसमें रात को धुआं निकलते देख किसी ने फायर स्टेशन पर सूचना दी। तब शास्त्रीनगर से दमकल को भेजा गया। वे स्वयं मौके पर पहुंचे और मशक्कत कर आग पर काबू पाया।

एएफओ हेमराज शर्मा ने बताया कि बिजली पैनल और एयर कंडिशनर जल गए है साथ ही कुछ नुकसान फर्नीचर को भी हुआ है। बैंक में काफी धुआं घुटने के कारण आग को काबू पाने के लिए काफी जतन भी करना पड़ा। फिलहाल आग को काबू कर लिया गया है।

आग लगने के साथ ही पाल रोड पर यातायात का जाम लग गया। तब एसीपी पश्चिम छवि शर्मा और शास्त्रीनगर पुलिस ने यातायात व्यवस्था को संभाला और ट्राफिक का डायवर्ट कर निकाला गया।

Related posts:

रक्तदान करेंगे,मतदान भी करेंगे थीम पर वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया

September 3, 2026

नगर निगम जोधपुर में बुधवार को 41 ने लिया अभ्यर्थिता वापस

September 3, 2026

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया प्रशिक्षण स्थल का जायजा

September 3, 2026

कार की टक्कर से नीचे गिरे बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ने कुचला

September 3, 2026

एक दर्जन से अधिक जिलों में 6 सितंबर तक न्यायिक कार्य से दूरी का ऐलान

September 3, 2026

पूर्ववर्ती गहलोत सरकार ने वार्ड बढ़ाकर लोकतंत्र का बनाया मजाक: शेखावत

September 3, 2026

देर रात जातरूओं को लिया अज्ञात वाहन ने चपेट में,एक की मौत

September 3, 2026

हनुमानगढ़ के युवक को एंबुलैंस 108 ने अस्पताल में कराया भर्ती,मौत

September 3, 2026

पता पूछने के बहाने वृद्धा के गले से सोने की चेन झपट्टी

September 3, 2026