Doordrishti News Logo

शराब ठेके में सैल्समैन से मारपीट, पानी के कैम्पर उठाकर मारे

जोधपुर,शराब ठेके में सैल्समैन से मारपीट, पानी के कैम्पर उठाकर मारे। शहर के चौपासनी रोड स्थित एक मैरिज पैलेस के सामने शराब ठेके के सैल्समैन के साथ तीन चार युवकों ने मारपीट की। मारपीट की वजह ठेके में शराब को लेकर होना बताया गाय है। युवकों ने सैल्समैन के सिर पर कई बार पानी के कैंपर उठाकर फेंके। हालांकि उसे नुकसान नहीं हुआ मगर वह चोटिल हो गया।

यह भी पढ़ें – राजस्थान हाईकोर्ट नया परिसर के कोर्ट रूम में लगी आग,फाइलें जली

पीडि़त सैल्समैन की तरफ से राजीव गांधी नगर थाने में रिपोर्ट दी गई है। घटना बुधवार की शाम को होना बतायी गई है।थानाधिकारी देवीचंद ढाका ने बताया कि इस संबंध में सैल्समैन अशोक गहलोत की तरफ से अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया है। ठेके पर लगे सीसीटीवी कैमरों में सारा घटनाक्रम कैद हुआ है। किस तरह से तीन चार युवकों ने सैल्समैन अशोक गहलोत के साथ मारपीट की। उस पर पानी के कैंपरों को फेंक हमला किए जाने के साथ लातघूंसे बरसाए गए। फिलहाल केस दर्ज किया गया है। युवकों की पहचान के साथ तलाश की जा रही है।

Related posts:

रक्तदान करेंगे,मतदान भी करेंगे थीम पर वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया

September 3, 2026

नगर निगम जोधपुर में बुधवार को 41 ने लिया अभ्यर्थिता वापस

September 3, 2026

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया प्रशिक्षण स्थल का जायजा

September 3, 2026

कार की टक्कर से नीचे गिरे बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ने कुचला

September 3, 2026

एक दर्जन से अधिक जिलों में 6 सितंबर तक न्यायिक कार्य से दूरी का ऐलान

September 3, 2026

पूर्ववर्ती गहलोत सरकार ने वार्ड बढ़ाकर लोकतंत्र का बनाया मजाक: शेखावत

September 3, 2026

देर रात जातरूओं को लिया अज्ञात वाहन ने चपेट में,एक की मौत

September 3, 2026

हनुमानगढ़ के युवक को एंबुलैंस 108 ने अस्पताल में कराया भर्ती,मौत

September 3, 2026

पता पूछने के बहाने वृद्धा के गले से सोने की चेन झपट्टी

September 3, 2026