finance-company-employee-accused-of-grabbing-three-lakh-rupees

फाइनेंस कंपनी कर्मचारी पर तीन लाख रूपए हड़पने का आरोप

महिला ने अपनी जरूरत पर लिया था दस लाख का लोन

जोधपुर,अजमेर में चलने वाली इंडिया सेल्टर फाइनेंस कंपनी कर्मचारी पर एक व्यक्ति से तीन लाख की राशि हड़पने का आरोप लगा है। पीडि़त ने इस बारे में महामंदिर थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने कोर्ट से मिले इस्तगासे पर अब धोखाधड़ी में तफ्तीश आरंभ की है। पुलिस ने बताया कि बड़बास तिंवरी मथानिया निवासी गौतम जोशी पुत्र ओमप्रकाश की तरफ से केस दर्ज करवाया गया।

इसमें बताया कि उसकी एक बड़ी बहन गौमती जोशी अपने ससुराल मेड़ती सिटी में रहती है। तकरीबन चार साल पहले उसने घरेलु जरूरत के लिए अजमेर में चलने इंडिया सेल्टर फाइनेंस कंपनी से दस लाख का लोन लिया था। उसकी बहन गौमती जोशी समय पर किश्तें अदा कर रही थी। उसका पति धर्मेद्र जोशी स्कूल का संचालन करते हैं।

ये भी पढ़ें- दीपावली पर सजावट एवं रोशनी के लिए किया सम्मान

दो साल पहले कोरोना पीरियड के समय स्कूल का संचालन लगभग बंद होने पर उसकी बहन कंपनी की किश्तें नहीं भर पाई। जिस पर कंपनी का लोन रिकवरी अधिकारी अजय सिंह एवं अन्य उसकी बहन को तंग और परेशान करने लगे और मकान की कुर्की की धमकी देने लगे। जिस पर उसके बहन ने बताया। इस पर अजय सिंह से बात कर लोन की किश्तें देने और लोन को मोरगेज के लिए 9 लाख मांगे गए और फोर क्लॉज करने को कहा गया जो मौखिक रूप से बताया था। पीडि़त का आरोप है उसने 26 अगस्त 22 को अजयसिंह के बताए अनुसार 3 लाख रूपए जमा करवाए थे।

12 सितंबर को कंपनी की तरफ फोर क्लॉज का लेटर जारी किया गया। मगर उसमें तीन लाख की राशि को लोन की किश्त में दर्शाया और उसे समायोजित नहीं किया। बल्कि सर्विस चार्ज के नाम पर वसूल लिए। पीडि़त ने तीन लाख रूपयों की धोखाधड़ी किए जाने का आरोप लगाते हुए फाइनेंस कंपनी अधिकारी अजयसिंह, प्रबंधक एवं एरिया रिकवरी अधिकारी आदि के खिलाफ अब धोखाधड़ी में रिपोर्ट दी है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews