दीपावली पर सजावट एवं रोशनी के लिए किया सम्मान
जोधपुर,दीपावली पर्व पर जोधपुर के व्यापार संघ द्वारा बाजारों में की गई सजावट एवं मनोहारी रोशनी में भागीदारी निभाने के लिए जिला प्रशासन एवं नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न व्यापार संघों के प्रतिनिधियों को शनिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में महापौर कुन्ती देवड़ा द्वारा स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर देवड़ा ने शहर के सभी व्यापार संघों की उत्साहजनक भागीदारी और सामूहिक प्रयासों की सराहना की और कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मंशा के अनुरूप जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता के आग्रह पर जिस उत्साह और जोश के साथ जोधपुर व्यापार संघों ने शहर को दूधिया रोशनी से सजाया, प्रशंसनीय है।

जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा पर्व-त्योहारों को हर्षोल्लासपूर्वक मनाए जाने के निर्देशों की अनुपालना में जोधपुर में जिला प्रशासन तथा नगर निगमों की पहल पर दीपावली पर्व पर सजावट एवं रोशनी में भागीदारी निभाकर जोधपुर की दीपावली को यादगार स्वरूप प्रदान करने वाले व्यापार मण्डलों, बाजार यूनियनों तथा अन्य स्टेकहोल्टरों की सहभागिता अनुकरणीय है। इस अवसर पर नगर निगम-उत्तर आयुक्त अतुल प्रकाश,नगर निगम-दक्षिण आयुक्त अरुण कुमार पुरोहित, अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेंद्र डांगा सहित विभिन्न व्यापारी संघों के प्रतिनिधि व अधिकारीगण उपस्थित थे।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

उत्तराखंड के गढ़वाल में पुल से नदी में गिरी बस आठ की मौत 26 घायल

शार्ट सर्किट के बाद विद्युत पोल में लगी आग

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत एक घायल

जेएनवीयू में 19 नवंबर को होगी राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता

जोधपुर-हडपसर ट्रेनों का 21 मई तक साबरमती स्टेशन पर ठहराव

कांग्रेस नेता करण सिंह उचियारड़ा के घर चोरी करने वाला निकला कुक

विवाद में युवक के शरीर में घुसाई चार फीट लंबी शॉवर पाइप

सेना के काफिले में चल रहे मालवाहक वाहन में लगी आग

