Doordrishti News Logo

आईटीआई सर्किल के पास कोरियर गोदाम मेें लगी भीषण आग

  • आधा दर्जन दमकलों ने मिलकर पाया काबू
  • लाखों का सामान जलकर खाक

जोधपुर,शहर के शास्त्री सर्किल रोड आईटीआई सर्किल मार्ग पर एक कोरियर के गोदाम में शुक्रवार सुबह स भीषण आग लगने से लाखों का सामान जल कर राख मेें बदल गया। जब तक दमकल आग को बुझाती तब तक माल जलकर नष्ट हो चुका था।

बासनी और शास्त्रीनगर से पहुंची तकरीबन आधा दर्जन गाडिय़ों ने मिलकर इस आग पर दो घंटे में काबू पाया। ऐहतियात के तौर पर एक गाड़ी को वहां तैनात रखा गया। आग लगने का कारण सामने नहीं आया मगर माना जा रहा है कि शार्ट सर्किट से यह आग लगी है। पुलिस भी घटना के काफी देर बाद वहां पहुंची।

दमकल सूत्रों ने बताया कि शास्त्री सर्किल और आईटीआई चौराहा मार्ग पर एक कोरियर कंपनी का गोदाम है। सुबह साढ़े छह बजे के आस पास इसमें से धुंआ निकलते पास वाले केबिन वाले द्वारा देखा गया। बाद में दकमल स्टेशन को सूचना मिलने पर एक गाड़ी को वहां भेजा गया। मगर धुंंआ ज्यादा होने और आग बढऩे की आशंका में एक और गाड़ी को वहां भेजा गया।

ये भी पढ़ें – सांसद नामग्याल डोलकर का जोधपुर में किया स्वागत

कोरियर कंपनी गोदाम के शटर को हटाकर देखने पर आग की लपटें नजर आई। बताया गया कि पड़ौस में ही सरस केबिन चलाने वाले को इसका पता लगा तो उसने तुरंत फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। लगभग आधा दर्जन दमकलों ने आग पर काबू पाया।

सरस बूथ का केबिन चलाने वाले शख्स सवाई सिंह ने बताया कि सुबह जब वह अपने केबिन पर पहुंचे तो आग विकराल नजर आई। इसके बाद तुरंत ही सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां मौके पर पहुंची तब तक कूरियर का काफी सामान जल चुका था। आग से पार्सल गोदाम में रखे ग्राहकों के कई अहम डॉक्यूमेंट,गोदाम में रखी बाइक,कार्ड, पत्रिकाएं सहित फर्नीचर,टेबल,कुर्सी और कंप्यूटर आदि जलकर नष्ट हो गए। ग्राहकों द्वारा इनका कोई बीमा आदि भी नहीं होता है। ऐसे मेें आग लगने से कोरियर कंपनी के साथ ही ग्राहकों को भी काफी नुकसान हुआ है।

दोपहर बारह बजे तक कोरियर कंपनी में जले सामान से धुंआ उठते रहने पर एक गाड़ी को मौके पर तैनात रखा गया। आग लगने का कारण फिलहाल पता नहीं चल पाया है। मगर गोदाम में शार्ट सर्किट से आग लगने की संभावना बताई जाती है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

शिक्षिका को सरकारी विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 4.50 लाख की ठगी

July 30, 2026

एआई से महिला की फोटो एडिट कर बनाया आपत्तिजनक

July 30, 2026

गांजा बेचने की फिराक में था युवक पकड़ा गया,68 ग्राम गांजा बरामद

July 30, 2026

गांव से जोधपुर आए बालक नकली नोटों के साथ पकड़े गए

July 30, 2026

जेएनवीयू में 80 वर्ष से अधिक आयु के शिक्षकों का किया सम्मान

July 30, 2026

मां केवल जन्मदायिनी ही नहीं बल्कि प्रथम गुरु भी: पटेल

July 30, 2026

सभी विभाग समन्वय से सुनिश्चित करें भव्य व गरिमामय आयोजन-कलक्टर

July 30, 2026

संसदीय कार्य मंत्री ने शिकारपुरा में राजेश्वर भगवान के किए दर्शन

July 30, 2026

गुरु पूर्णिमा पर मिशन पढ़ो राजस्थान का जिला स्तरीय संवाद कार्यक्रम

July 30, 2026