Doordrishti News Logo

ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को योनो ऐप रिन्यू करवाया,शातिर ने खाते से निकाले 6.19 लाख

साइबर क्राइम

जोधपुर,शहर के मंडोर में लगे ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को एक शातिर ने योनो ऐप रिन्यू करने के लिए लिंक भेजा। बाद में लिंक को क्लिक करवाने के साथ बताए अनुसार कार्य करने को कहा। इस पर शातिर ने एक बार में ही उनके खाते से 6.19 लाख की रकम साफ कर दी। अब ब्लॉक शिक्षा अधिकारी की तरफ से बनाड़ थाने में रिपोर्ट दी गई है। पुलिस ने आईटी एक्ट एवं धोखाधड़ी में केस दर्ज कर तफ्तीश आरंभ की है।

थानाधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि एकता नगर नांदड़ी में रहने वाले हुकमाराम पुत्र रेंवतराम मेघवाल मंडोर स्थित कार्यालय मेें ब्लॉक शिक्षा के पद पर कार्यरत है। उनके पास में किसी शातिर ने फोन कर बताया कि उनका योनो ऐप समाप्त हो रहा है और उसे रिन्यू करने के लिए लिंक भेजा है। इसे रिन्यू करने के लिए लिंक को क्लिक करें और उसके बताए अनुसार कार्य करें ताकि ऐप रिन्यू हो सके।

ये भी पढ़ें- केदारनाथ में हिमपात,कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित

इसके झांसे में आए ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने ऐप को रिन्यू करने के लिए लिंक को क्लिक किया और बाद में शातिर के बताए अनुसार ऑन लाइन क्लिक करते गए। शातिर ने एक ही बार में उनके खाते से 6.19 लाख रूपए निकाल लिए। योनो ऐप एसबीआई बैंक से कनेक्ट हो रखा था। नेटबैंकिंग का कार्य इसी के जरिए ब्लॉक शिक्षा अधिकारी द्वारा करना बताया गया है। थानाधिकारी खोजा ने बताया कि घटना में आईटी एक्ट एवं धोखाधड़ी में प्रकरण दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026