Doordrishti News Logo

            जोधपुर, फाल्कन क्लब के तत्वावधान में आयोजित पूर्व कप्तान स्वर्गीय कमलेश पुरोहित मेमोरियल पांचवीं वन डे 50-50 ओवर्स मैच में शेष फाल्कन इलेवन ने फाल्कन सीनियर्स को 38 रनो से हराकर इस वर्ष के कप पर कब्जा कर लिया। शेष फाल्कन क्लब के कप्तान कुणाल कल्ला ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। शेष फाल्कन के दो विकेट 16 रन पर ही पैवेलियन लौट गये, दोनो विकेट जितेंद्र राजपुरोहित ने लिए। उसके बाद सुरेन्द्र चौधरी व सुभाष ने मिलकर टीम का स्कोर 135 रन तक पहुंचा दिया। सुरेन्द्र ने एक छक्के की मदद से 38 रन बनाए, सुभाष 60 रन बनाकर आऊट हुए तो अंशुल जैन ने ताबड़तोड़ 38 रन दो छक्कों की मदद से बनाए। द्विवेदी ने 25 रन बनाए। इस तरह 50 ओवर्स में शेष फाल्कन का स्कोर 239 रन रहा। जवाब में फाल्कन सीनियर्स की टीम के कप्तान देवेंद्र जोशी के 36 व सारस्वत के 46 रन अशोक व मुखर्जी के 19-19 रनों के बूते 201 रन ही बना सकी। सुरेन्द्र व पुष्पेंद्र ने 4-4 व कुणाल कल्ला ने दो विकेट चटकाए। वन डे मैच में सुरेन्द्र चौधरी बेस्ट प्लेयर, पुष्पेन्द्र सिंह बेस्ट बॉलर, सुभाष बेस्ट बेटसमेन, गौरव बेस्ट कीपर, द्विवेदी बेस्ट फील्डर्स के अवार्ड से सम्मानित किए गए। विजेता उप विजेताओं को पूर्व खिलाड़ी राज मूथा ने पारितोषिक वितरण किए। इस मौके पर आरसीए पैनल के अम्पायर श्यामल, गोपाल भी उपस्थित थे।

Related posts:

पानी की समस्या को लेकर टंकी पर चढ़े लोग: कूदने की चेतावनी

April 30, 2026

दिनदहाड़े घर से पांच लाख का सोना और तीन लाख की चांदी ले गए

April 30, 2026

बीकानेर पुलिस हिरासत से फरार आरोपी राइका बाग स्टेशन पर पकड़ा गया

April 30, 2026

जनगणना 2027 के लिए अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

April 30, 2026

विवाह कार्यक्रम के लिए वाणिज्यिक गैस सिलेंडर आवंटन के लिए आवेदन प्रक्रिया निर्धारित

April 30, 2026

कलक्टर ने किया पीएचईडी कार्यालय का औचक निरीक्षण

April 30, 2026

भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के मई में 14 ट्रिप रद्द

April 30, 2026

बीएल मीणा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रधान वित्त सलाहकार

April 30, 2026

26 जुलाई तक 27 ट्रिप और करेंगी 3 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें

April 30, 2026