रिटर्निंग अधिकारी दिलाएंगे सदस्यों को शपथ
जोधपुर, नगरपालिका आम चुनाव-2020 के लिए निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार नगरपालिका पीपाड़ सिटी व बिलाड़ा के वार्डो की मतगणना 13 दिसम्बर को प्रातः 9 बजे से प्रारंभ होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी(कलक्टर) इन्द्रजीत सिंह द्वारा जारी आदेश अनुसार के मतगणना के तुरन्त बाद संबंधित रिटर्निंग अधिकारी द्वारा नियम 68 में परिणाम की घोषणा की जायेगी व घोषणा के बाद निर्वाचित सदस्यों को नियम 69 में विहित प्ररूप में शपथ दिलायी जायेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेशानुसार नगर पालिका पीपाड सिटी व बिलाड़ा के लिए नियुक्त रिटर्निंग अधिकारी को शपथ,प्रतिज्ञान दिलाने के लिए नियम 69 के तहत अधिकृत किया जाता है। रिटर्निंग अधिकारी वार्ड के निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलायेंगे व यदि अपरिहार्य कारणवश किसी निर्वाचित सदस्य द्वारा शपथ नहीं ली जाती है तो अध्यक्ष के चुनाव से पूर्व उन्हें शपथ दिलाने के लिए नगरपालिका बिलाड़ा के लिए रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखण्ड अधिकारी बिलाड़ा व नगर पालिका पीपाड़ सिटी के लिए रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखण्ड अधिकारी पीपाड़ सिटी को अधिकृत किया गया है।
Related posts:

स्वदेशी जागरण मंच का प्रशिक्षण 25 से 27 नवंबर को

कार्तिक पूर्णिमा पर सजेगा विशेष दीवान

हाईवे पर ट्रेलर में लगी आग केबिन जलकर खाक

30.20 लाख का फ्रॉड आरोपी खुद पत्नी के स्थान पर बना नॉमिनी

50 लाख की लूट में हाथ लगे महत्वपूर्ण सुराग

पेट्रोल पंप की महिला कर्मी ने मालिक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

युवती पांच दिन से लापता

तीन श्रद्धालुओं की मौत 12 से ज्यादा लोग घायल

