Doordrishti News Logo

रामराज्य स्थापना ही रामजन्मोत्सव का उद्देश्य-राजाराम

रामनवमी महोत्सव के कलेंडर का विमोचन

जोधपुर,विश्व हिन्दू परिषद संचालित रामनवमी महोत्सव समिति के द्वारा रविवार शाम भारत माता मंदिर में नववर्ष के रामनवमी पञ्चांग कलेंडर का विमोचन संत रामविचार के सानिध्य में हुआ। समिति महामंत्री सम्पत भाटी ने बताया कि मुख्य अतिथि विहिप राजस्थान क्षेत्र संगठन मंत्री प्रचारक राजाराम,समिति अध्यक्ष डॉ केआर डऊकिया,पूर्व महापौर घनश्याम ओझा,बीजेपी नेता शैलाराम सारण थे।

ये भी पढ़ें- बीच समुद्र में केसिनो में खेलते पकड़ा हिस्ट्रीशीटर

महामंत्री महेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि मुख्य वक्ता क्षेत्रीय संगठन मंत्री राजाराम ने कहा कि विहिप की स्थापना के बाद राम जन्मभूमि आंदोलन के उत्कर्ष पर पहुंचाने के लिए राम रथ यात्रा निकाली गई जिसमें समाज की भागीदारी से आंदोलन को जन आंदोलन बनाया गया और रामनवमी के दिन देशभर में शोभायात्रा निकाल कर जन-जन को राम जन्मभूमि से जोड़ कर संघर्ष को तेज किया गया। उसी का परिणाम है कि अयोध्या में राम मंदिर का दिव्य निर्माण हो रहा है जो जनवरी में पूरा होगा। तब देश में एक दिन में होली दिवाली रामनवमी सहित सभी त्यौहार का संगम होगा। हर रामभक्त उस दिन को मनाने के लिए लालायित है। रामनवमी की शोभायात्रा समाज में समरसता व सामाजिक परिवर्तन के साथ रामराज्य की स्थापना करना ही संगठन का उद्देश्य था।

ये भी पढ़ें- बीच समुद्र में केसिनो में खेलते पकड़ा हिस्ट्रीशीटर 

संत रामविचार ने राम के गुणों का महत्व बताते हुए कहा कि हर संगठन को राम की तरह आदर्शशील धैर्यवान गुणों के परिपूर्ण होते हुए राष्ट्र प्रथम की भावना से ही कार्य करना चाहिए।

विहिप प्रांत अध्यक्ष डॉ राम गोयल ने बताया कि 40वें वर्ष इस बार शहर में 40 वीं रामनवमी शोभायात्रा निकलेगी जो राम मंदिर निर्माण को समर्पित होगी। झांकियों का रजिस्ट्रेशन कार्यालय में युद्ध स्तर पर जारी है।
कार्यक्रम में समाजसेवी हंसराज बनावड़िया द्वारा भारत माता मंदिर निर्माण के लिए 1.5 लाख की घोषणा करने पर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में समाजसेवी मनोहरलाल धूत,पंकज चारण,मुकेश पालीवाल पंकज भंडारी,विजयलक्ष्मी परिहार, अर्चना दवे चंद,सुनील टाक,मोतीसिंह राजपुरोहित,पुनीत शर्मा रावतराम बिंजरिया,विनोद सांखला सहित पदाधिकारी उपस्थित थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026