Doordrishti News Logo

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

-अभय कमांड की मुस्तैदी

-क्सी में छूटा कीमती सामान सुरक्षित बरामद

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग। अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की सतर्कता,तकनीकी दक्षता और सीसीटीवी नेटवर्क की प्रभावी मॉनिटरिंग ने एक बार फिर अपनी उपयोगिता साबित की। त्वरित पुलिस कार्यवाही के चलते टैक्सी में छूटा महिला का जेवर,नकदी और महत्वपूर्ण दस्तावेजों से भरा बैग सुरक्षित बरामद कर उसे सुपुर्द कर दिया गया।

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

पुलिस आयुक्त शरत कविराज के निर्देशन में तथा पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय एवं यातायात) शहीन सी.,अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त प्रेम धनदे एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आनंदसिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में शहर भर में स्थापित सीसीटीवी नेटवर्क के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है। इसी व्यवस्था के चलते यह कार्यवाही सफलतापूर्वक अंजाम दी गई।

यह है मामला :-
पुलिस के अनुसार सीता पत्नी रामलाल,निवासी डूंगरगढ़ (बीकानेर), मथुरादास माथुर अस्पताल से टैक्सी लेकर भदवासिया स्कूल के पास उतरी थी। तब वह अपना बैग टैक्सी में ही भूल गई। बैग में कंदोरा,कड़ा, बिछिया सहित सोने-चांदी के आभूषण,17,500 रुपये नकद,अस्पताल से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज,अन्य आवश्यक कागजात एवं कपड़े रखे हुए थे।

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

महिला ने अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर पहुंचकर पारी प्रभारी उपनिरीक्षक नारायण सिंह को घटना की जानकारी दी। इसके बाद कांस्टेबल हीराराम एवं कांस्टेबल सुनील को तत्काल रूट ट्रेस करने के निर्देश दिए गए। सीसी टीवी फुटेज और वाहन के पंजीयन नंबर के आधार पर संबंधित टैक्सी चालक का पता लगाया गया।

चालक से संपर्क कर महिला का पूरा सामान सुरक्षित बरामद कर उसे वापस सौंप दिया गया।
अपना खोया हुआ सामान सकुशल मिलने पर महिला ने जोधपुर पुलिस और अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के पुलिसकर्मियों का आभार व्यक्त करते हुए उनकी त्वरित कार्रवाई और तकनीकी दक्षता की सराहना की।

तबादलों के विरोध में INTUC का प्रदर्शन,MD को सौंपा ज्ञापन

Related posts:

रास्ता जाम करने और डंपर को जलाने पर राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

September 6, 2026

वृद्धा गाय को लेकर खेत पर गई वापिस लौटने तक चोर नगदी आभूषण ले गए

September 6, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का किया सम्मान

September 6, 2026

ट्रांसफर्मर से तेल चोरी करते समय लगा था करंट

September 6, 2026

डीआरएम ने डेगाना व रेन स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का किया निरीक्षण

September 6, 2026

राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन ने सीएस को सौंपा ज्ञापन

September 6, 2026

सैटेलाइट अस्पतालों में जल्द शुरू होंगे सिजेरिशन सेक्शन: सीएस

September 6, 2026

व्यापार में परेशानी दूर करने का बोला: कलश में हीरे बताकर 8 लाख ठगे

September 6, 2026

मादक मामलों में फरार इनामी अपराधियों पर जोधपुर ग्रामीण पुलिस का शिकंजा

September 6, 2026