Doordrishti News Logo

चुनावी लाभ के लिए आनन-फानन में तुगलकी फरमान वाला निर्णय- शेखावत

  • नए जिलों की घोषणा पर बोले केंद्रीय जलशक्ति मंत्री
  • अजमेर,किशनगढ़,नागौर लक्ष्मणगढ़ प्रवास पर रहे शेखावत

कुचामन/जोधपुर,केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने नए जिलों की घोषणा को केवल चुनावी लाभ के लिए आनन-फानन और तुगलकी फरमान वाला निर्णय करार दिया है। शेखावत ने कहा कि यह नायाब नमूना पहली बार हुआ होगा,जब अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर जिले घोषित कर दिए गए हों। उन्होंने लक्ष्मण गढ़ कुचामन में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत की। नए जिलों की घोषणा के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि यह प्रश्न ही बेमानी है। हम सब जानते हैं कि केवल चुनाव के लाभ के लिए इस तरह से आनन- फानन में तुगलकी फरमान जारी किया गया है।

उन्होंने कहा कि सात दिन पहले सरकार एक नोटिफिकेशन जारी करती है कि जो कमेटी सेवानिवृत्त आईएएस रामलुभाया के नेतृत्व में बनाई गई है,उसका काम पूरा नहीं हुआ है,इसलिए उसको एक्सटेंशन दिया गया है। एक सप्ताह के बाद में कमेटी की अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर नए जिले घोषित कर दिए। उन्होंने कहा कि मेरे हिसाब से यह नायाब नमूना पहली बार हुआ होगा,जब सरकार ने अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर जिले घोषित कर दिए।

ये भी पढ़ें-रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन से मोबाइल चुराने वाला गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि सुबह कुछ जिलाधिकारियों से चर्चा में पता चला कि जिलाधिकारियों को भी इस बात की जानकारी नहीं है कि कौन से जिले में कौन सी तहसील होगी? यहां तो स्थिति और भी हास्यास्पद है। दो जगह दो अलग-अलग विधायक एक ही जिला बनने के अलग-अलग मुख्यालय की खुशियों में लड्डू बांट रहे हैं और फूलवर्षा कर रहे हैं।

नए जिलों का भगवान ही मालिक

बगड़ी (लक्ष्मणगढ़) में शेखावत ने कहा कि जिस तरह से नए जिलों का गठन किया गया है, उससे लगता है कि सरकार ही जानती है कि इनका क्या होगा? जिस तरह बोलचाल की भाषा में किसी के लिए कहा जाता है, इसका तो राम को ही पता। उसी प्रकार नए जिलों को लेकर भगवान ही जानता है क्या होगा? इनके बारे में तो सरकार भी नहीं जानती होगी।

केंद्र की योजनाओं के बूते हो रहा है राज्य में विकास

शेखावत ने कहा कि राजस्थान में धरातल पर जो भी विकास दिख रहा है,वह सब केंद्र की योजनाओं के बूते दिख रहा है। रोड नेटवर्क का सारा काम केंद्र सरकार कर रही है। मनरेगा में केन्द्र सरकार का पैसा है। जल जीवन मिशन भी केंद्र सरकार के सहयोग से चल रहा है। राज्य सरकार की आय लोन चुकाने में या रुटीन के खर्चों में ही पूरी हो रही है।

ये भी पढ़ें- लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी

शेखावत का अजमेर,किशनगढ़,नागौर लक्ष्मण गढ़ क्षेत्र के प्रवास के दौरान अनेक स्थानों पर स्वागत किया गया। इस दौरान विधायक रूपाराम,प्रधान श्रीराम भीचर,समाजसेवी आसू सिंह सुरपुरा, पूर्व विधनसभा उपाध्यक्ष राव राजेन्द्र सिंह,पूर्व विधायक मान सिंह किनसरिया,जितेन्द्र सिंह डीडवाना, पूर्व सरपंच महावीर सिंह सांजू सहित अनेक गणमान्य लोग केन्द्रीय मंत्री शेखावत के साथ थे।

केंद्रीय मंत्री शेखावत रविवार को भाजपा के पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री हरीश कुमावत के निधन पर शोक जताने कुचामन पहुंचे।

श्रीकरणी सेना के संस्थापक कालवी व पूर्व मंत्री हरीश कुमावत को दी श्रद्धांजलि

शेखावत किशनगढ़,नागौर और लक्ष्मणगढ़ कालवी में शोकसभाओं में शामिल हुए। वे आज कालवी गांव पहुंचे और करणी सेना के संस्थापक लोकेन्द्र सिंह कालवी को पुष्पांजलि अर्पित कर उनको श्रद्धा से याद किया। शोकसभा में परिजनों से मिलकर उनको संबल प्रदान किया।

कुचामन में पूर्व मंत्री हरीश कुमावत को श्रद्धांजलि देने उनके निवास पहुंचे और परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि हरीशजी भारतीय जनसंघ के समय की पीढ़ी के व्यक्ति थे।वे कुचामन में बजरंग सिंह लिचाना के निवास पर भी गए और उनके पुत्र के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। लक्ष्मणगढ़ में बगड़ी जाकर बख्तावर सिंह शेखावत के निधन पर शोक संवेदना जताई। परिजनों से मिलकर उन्हें संबल बंधाया।

कार्यकर्ताओं से मुलाकात, अनेक स्थानों पर स्वागत

केंद्रीय मंत्री शेखावत जोधपुर से सड़क मार्ग से देवरी धाम रतकुडिया होते हुए अलसुबह पांच बजे अजमेर पहुंचे। अजमेर सर्किट हाउस में उप महापौर नीरज जैन सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। शेखावत अजमेर से किशनगढ़ होते हुए रूपनसर परबतसर,मंगलाना फांटा होते हुए चावण्डिया पहुंचे। चावण्डिया में वरिष्ठ समाजसेवी नारायण सिंह से मुलाकात की और कुशलता पूछी। मार्ग में विविध स्थानों पर शेखावत ने ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं से आत्मीयता से मुलाकात की।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

हल्द्वानी: सुभाष नगर रामलीला में नन्हे कलाकारों ने मोहा मन

October 15, 2026

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026