Information regarding legal rights was provided during the Women's Safety Pledge program.

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

-910 महिलाओं व बुजुर्गों से किया संवाद

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी। राजस्थान पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 1 से 29 जुलाई तक संचालित राज्य स्तरीय महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम के तहत बुधवार को जोधपुर पश्चिम में एकल बुजुर्ग दंपतियों,स्लम क्षेत्रों की महिलाओं तथा कारखानों एवं निर्माण स्थलों पर कार्यरत महिला श्रमिकों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों को आत्म रक्षा,कानूनी अधिकारों और आपातकालीन सहायता सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) कमल शेखावत के निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त महिला अपराध अनुसंधान सेल नीरज शर्मा के सुपरविजन में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट एवं महिला आत्मरक्षा टीम ने विभिन्न कारखानों, कच्ची बस्तियों एवं निर्माणाधीन इमारतों में कार्यरत 330 महिला श्रमिकों से संवाद किया।

इस दौरान महिलाओं को उनकी गरिमा एवं सुरक्षा से जुड़े विषयों पर जागरूक करते हुए किसी भी आपात स्थिति में आत्मरक्षा के उपाय बताए गए तथा राजकॉप सिटीजन ऐप के उपयोग की जानकारी दी गई।

इसी क्रम में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट एवं महिला आत्मरक्षा टीम ने अपना घर वृद्धाश्रम पहुंचकर 500 वरिष्ठ नागरिकों से संवाद किया। अधिकारियों ने उनके एकाकी जीवन से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली और उन्हें नए कानूनों एवं सुरक्षा उपायों से अवगत कराया। इसके अलावा घरों में अकेले रहने वाले 80 एकल बुजुर्ग दंपतियों से भी संपर्क कर आपातकालीन परिस्थितियों में अपनाए जाने वाले सुरक्षात्मक उपायों और पुलिस सहायता सेवाओं की जानकारी दी गई।

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

संवाद कार्यक्रम में आत्मरक्षा प्रशिक्षण,वन स्टॉप सेंटर,जेंडर सेंसिटाइजेशन,विशाखा गाइड लाइन,कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीडऩ अधिनियम, शी-बॉक्स,पॉक्सो ई-बॉक्स, साइबर हेल्पलाइन 1930, साइबर सुरक्षा के उपाय, राजकॉप सिटीजन ऐप,महिला बीट अधिकारी योजना,पॉक्सो अधिनियम,नवीन न्याय संहिता में महिला अपराधों से संबंधित प्रावधान,कालिका पेट्रोलिंग यूनिट,सीनियर नॉट अलोन (वरिष्ठ जन संबल योजना), नौकर एवं किरायेदार सत्यापन, महिला गरिमा हेल्पलाइन 1090 व आपातकालीन हेल्पलाइन 112 सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम के तहत पूरे माह विभिन्न वर्गों के लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को सुरक्षा संबंधी सेवाओं, कानूनी प्रावधानों और पुलिस सहायता तंत्र से जोडऩे का प्रयास किया जा रहा है।

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026