Doordrishti News Logo

रेलवे और सेना के बीच तालमेल और सुदृढ़ करने पर बल

मेजर जनरल देवगन की डीआरएम से शिष्टाचार मुलाकात

जोधपुर, जोधपुर सब एरिया के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ मेजर जनरल सीएस देवगन, वीएस एम ने मंगलवार को मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय से शिष्टाचार मुलाकात की।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में डीआरएम गीतिका पांडेय की अध्यक्षता में सेना और रेलवे अधिकारियों की बैठक में मेजर जनरल सीएस देवगन वीएसएम ने दोनों विभागों के बीच परस्पर समन्वय को और अधिक सुदृढ़ बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।
मंडल रेल प्रबंधक पांडेय ने बैठक में कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा में जुटी भारतीय सेना पर समूचे देश को गर्व है और रेलवे और सेना के बीच हमेशा से बेहतर तालमेल रहा है और निकट भविष्य में इसे और मजबूत बनाया जाएगा।

बैठक में कर्नल मनीष,कर्नल हिमांशु, अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज जैन, वरिष्ठ मंडल अभियंता(समन्वय) मुकेश मीणा व वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अजीत कुमार मीणा ने भाग लिया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस का नांदुरा स्टेशन पर ठहराव

April 21, 2026

AI का खेल: एक टिकट से चार सफर! मरुधर एक्सप्रेस में फर्जीवाड़ा बेनकाब

April 21, 2026

मोदरान स्टेशन पर चेन्नई सुपरफास्ट का ठहराव प्रारंभ,जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी

April 21, 2026

झालामंड लोहार कॉलोनी को मिली 3 करोड़ की सौगात,CC रोड- सीवरेज का काम शुरू

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप,उद्घाटन कार्यक्रम रद्द

April 20, 2026

अन्याय के खिलाफ आवाज ही ब्राह्मणत्व: पुरोहित

April 20, 2026

डॉ.सिद्धार्थ लोढ़ा बने अध्यक्ष, डॉ.प्रदीप जैन सचिव

April 20, 2026

VVIP विजिट पर ट्रैफिक डायवर्जन, जानिए कौन सा रूट रहेगा बंद

April 20, 2026