शिक्षा मानव विकास की प्रथम कड़ी-मालवीय
महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय पुलिस लाइन (इंग्लिश मीडियम) में नए सत्र का शुभारंभ
जोधपुर,महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय(अंग्रेजी माध्यम) के नए सत्र के शुभारंभ के अवसर पर प्रधानाचार्य श्रावण मालवीय ने विद्यार्थियों व अभिभावकों को संबोधित करते हुए बताया कि शिक्षा मानव के समग्र विकास की प्रथम व महत्वपूर्ण कड़ी है। ज्ञात रहे कि राजस्थान सरकार ने राजकीय माध्यमिक पुलिस लाइन को हाल ही में महात्मा गांधी राजकीय (अंग्रेजी माध्यम) विद्यालय में क्रमोन्नत एवं परिवर्तित किया था। जिसमें लॉटरी द्वारा विद्यार्थियों का चयन करके आज से शिक्षण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

इस अवसर पर स्टाफ के सभी सदस्यों ने नव प्रवेश एवं चयनित विद्यार्थियों को कुमकुम का टीका व माला पहनाकर स्वागत किया। प्रिन्सिपल मालवीय ने सभी नव व पूर्व पद स्थापित विषय अध्यापकों का भी परिचय छात्रों व अभिभावकों से करवाया। मालवीय ने विद्यालय की भावी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए विद्यालय स्थापना के उद्देश्य से सभी को अवगत करवाया।
छात्रों को विद्यालय मे अँग्रेजी माध्यम के अनूरूप सुविधाए उपलब्ध करवाने के लिए सभी अध्यापकों ने अभिभावकों व भामाशाहों का आह्वान किया। विद्यार्थियों ने बहुत ही रोचक तरीके से समाचारों की प्रस्तुति की जिस पर रेवत सिंह ने प्रत्येक न्यूज़ की व्याख्या की। दिनेश टाक शारीरिक शिक्षक ने विद्यार्थियों को खरगोश की एक कहानी द्वारा विद्यार्थियों को आज्ञाकारीता के गुण के महत्व को समझाया। उपस्थित अभिभावकों ने विद्यालय में हरसंभव योगदान देने के लिए प्रधानाचार्य को आश्वासन दिया। फयाज अहमद ने विद्यालय में संसाधनों रखरखाव पर प्रकाश डाला।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

टैक्सी में छूटा लाखों के आभूषणों और नकदी से भरा बैग पीड़ित को लौटाया

परमवीर मेजर शैतान सिंह को श्रद्धांजलि कार्यक्रम 18 को

महिला रेजिडेंट डॉक्टर के कमरे से एफएसएल टीम ने जुटाए सबूत

भावी ग्राम पंचायत में पुनर्मतदान 15 को

सरपंच चुनाव की रंजिश में मारपीट व तोड़फोड़ के दो आरोपी गिरफ्तार

पंचायत चुनाव में प्रचार कर रहा वांछित आरोपी
मधुमेह से बचाव की शुरुआत गर्भकाल से करें

इन्द्रोका के नवनिर्वाचित सरपंच छोटूसिंह का किया अभिनंदन

