शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,पांच बाइक जब्त
जोधपुर, जिले की ग्रामीण पुलिस ने शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर पांच बाइक जब्त किया है। जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण अनिल कयाल ने बताया कि कि पुलिस थाना फलोदी क्षेत्र में हो रही दुपहिया वाहन चोरी के रोकथाम के लिये टीम द्वारा चोरी की पांच मोटर साईकिल बरामद कर मुलजिम बापिणी निवासी फारूख पुत्र हजुर खां को गिरफ्तार किया गया।
मामले के अनुसार 2 जुलाई को ताराराम द्वारा अपनी मोटर साईकिल की चोरी सरकारी अस्पताल के पास होने की रिपोर्ट दी गई थी। जिस पर फलोदी थानाधिकारी राकेश ख्यालिया के सुपरविजन में गठित टीम ने बापिणी निवासी फारूख पुत्र हजुर खां को गिरफ्तार कर पांच बाइक बरामद की। उसने वाहन चोरी की अन्य कई घटनाएं करना बताया है। जिससे अभी पूछताछ जारी है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

23 पंचायत समितियों में 16 पर कांग्रेस की जीत

रोजगार शिविर में 330 आशार्थियों का प्रारंभिक चयन

तीन देशी महिलाएं सहित चार शांतिभंग में पकड़े

आपसी विवाद में स्कार्पियो में तोड़फोड़ कर मारपीट

बोलेरो चालक ने ली बाइक सवार की जान

साइबर फ्रॉड के केस में पुलिस दर्ज कर रही धोखाधड़ी के प्रकरण
ट्रांसजेंडर समुदाय को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

हाईवे से 27 निराश्रित पशुओं को पकडक़र भिजवाया गौशाला

