टैक्सी में छूटा लाखों के आभूषणों और नकदी से भरा बैग पीड़ित को लौटाया
अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),टैक्सी में छूटा लाखों के आभूषणों और नकदी से भरा बैग पीड़ित को लौटाया। पुलिस के अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की सतर्कता,तकनीकी दक्षता एवं त्वरित कार्रवाई से एक परिवार को बड़ी राहत मिली।
शुक्रवार को कुड़ी सेक्टर- 5,भगत की कोठी निवासी टिंक्वल चौहान पत्नी दिलीप सिंह का टैक्सी में छूटा बैग पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से तलाश कर सकुशल वापस लौटाया। बैग में 4 हजार रुपए नकद तथा करीब 3 लाख रुपये कीमत के सोने के आभूषण (रखड़ी,अंगूठी एवं लटकन) रखे हुए थे।
परमवीर मेजर शैतान सिंह को श्रद्धांजलि कार्यक्रम 18 को
सूचना मिलते ही पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर टैक्सी की पहचान की और चालक से संपर्क स्थापित किया। इसके बाद परिवार की मौजूदगी में बैग एवं उसमें रखा पूरा सामान सुरक्षित सुपुर्द किया गया। अपना खोया हुआ कीमती सामान वापस मिलने पर परिवादिया ने जोधपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए आभार जताया।
Related posts:

परमवीर मेजर शैतान सिंह को श्रद्धांजलि कार्यक्रम 18 को

महिला रेजिडेंट डॉक्टर के कमरे से एफएसएल टीम ने जुटाए सबूत

भावी ग्राम पंचायत में पुनर्मतदान 15 को

सरपंच चुनाव की रंजिश में मारपीट व तोड़फोड़ के दो आरोपी गिरफ्तार

पंचायत चुनाव में प्रचार कर रहा वांछित आरोपी
मधुमेह से बचाव की शुरुआत गर्भकाल से करें

इन्द्रोका के नवनिर्वाचित सरपंच छोटूसिंह का किया अभिनंदन

विश्व मधुमेह दिवस पर एमडीएमएच में जागरूकता एवं जांच शिविर आयोजित

