भावी में पुनर्मतदान के लिए दल रवाना
उप जिला निर्वाचन अधिकारी जवाहर चौधरी ने प्रशिक्षण सत्र में बढ़ाया कार्मिकों का उत्साह
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),भावी में पुनर्मतदान के लिए दल रवाना। राज्य निर्वाचन आयोग राजस्थान, जयपुर के निर्देशानुसार पंचायत समिति बिलाड़ा की ग्राम पंचायत भावी के समस्त मतदान केंद्रों पर पंच एवं सरपंच पद के लिए रविवार 15 नवंबर को तथा उप सरपंच पद के लिए 16 नवंबर को पुनर्मतदान (Fresh Poll) संपन्न करवाया जाएगा।
मादक पदार्थ में वांटेड 12 हजार का इनामी गिरफ्तार
निर्वाचन प्रक्रिया के सुचारू एवं निष्पक्ष संचालन के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक रंजन द्वारा जारी आदेशों की अनुपालना में शनिवार को मिनी ऑडिटोरियम,सूचना केंद्र, पुराना हाई कोर्ट रोड, जोधपुर में संबंधित अधिकारियों एवं मतदान दलों का प्रशिक्षण आयोजित कर उन्हें मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार एरिया मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट,रिटर्निंग अधिकारी (ग्राम पंचायत) एवं मतदान दलों के समस्त संबंधित कार्मिक शनिवार को प्रशिक्षण स्थल पर उपस्थित हुए। प्रशिक्षण सत्र में उप जिला निर्वाचन अधिकारी जवाहर चौधरी ने अधिकारियों एवं मतदान कार्मिकों का उत्साहवर्धन करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने का आह्वान किया।
उन्होंने सभी कार्मिकों को पूर्ण सजगता,जिम्मेदारी एवं आपसी समन्वय के साथ अपने निर्वाचन दायित्वों का निर्वहन करने तथा मतदान से संबंधित सभी प्रक्रियाओं एवं दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण उपरांत निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदान दलों को आवश्यक निर्वाचन सामग्री के साथ मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया।
इस दौरान जिला रसद अधिकारी अंजुम ताहिर सम्मा,प्रशिक्षण प्रकोष्ठ प्रभारी कंचन राठौड़ सहित संबंधित एरिया मजिस्ट्रेट,सेक्टर मजिस्ट्रेट,रिटर्निंग अधिकारी एवं मतदान दलों के कार्मिक उपस्थित थे।
Related posts:

मादक पदार्थ में वांटेड 12 हजार का इनामी गिरफ्तार

राजस्थान सिविल सर्विसेज अपीलीय अधिकरण की बार एसोसिएशन गठित

अवैध शराब के साथ चार को पकड़ा

दो जगहों से हुई बाइक चोरी

काजरी रोड पर खुले आम पी रहा था स्मैक केस दर्ज

चोर घर की अलमारी से सोने चांदी के आभूषण के साथ नगदी ले गए

सेवा कार्यों के साथ मनाया महापौर प्रसन्नचंद मेहता का जन्मदिन

मोबाइल हैक कर 1.10 लाख निकाले दो बैंक खातों से रकम साफ

