विकास कार्य नहीं होने पर क्षेत्रवासियों की जेडीए दस्ते से नोंकझोंक
जोधपुर, शहर के बनाड़ एरिया में एक पार्क के विकास की बात को लेकर जेडीए दस्ते और पुलिस से उलझे जाने का वीडियो आज वायरल हुआ। इस बारे में एक क्षेत्रवासी ने पुलिस ने जेडीए अफसरों के खिलाफ शिकायत भी दी है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज होने से इंकार किया है।
जानकारी के अनुसार बनाड़ इलाके में एक कॉलोनी में रहने वाले कुछ लोग जेडीए दस्ते से उलझ गए। दस्ता अतिक्रमण को हटाने वाला है। दस्ते के लोग कॉलोनी में एक विवादित पार्क को लेकर वहां पहुंचे थे।क्षेत्रवासी सुरेश चौधरी और अन्य लोग जेडीए दस्ते से उलझे और इनकी बीच काफी नोंकझोंक भी हुई।

बाद में बनाड़ पुलिस भी वहां पहुंच गई। नोंकझोंक का वीडियो आज वायरल हो गया। क्षेत्रवासी सुरेश चौधरी और अन्य लोग पार्क के विकास की बात पर अड़ गए और जेडीए को कोसने लगे। दस्ते के साथ अफसरों के खिलाफ इस बारे में शिकायत दी गई है। पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज होने से इंकार किया है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

