अन्याय के खिलाफ आवाज ही ब्राह्मणत्व: पुरोहित

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अन्याय के खिलाफ आवाज ही ब्राह्मणत्व: पुरोहित। अधर्म एवं अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना और सर्व समाज का मार्गदर्शन करना ही ब्राह्मणत्व है। यह उद्गगार न्यायाधीश संजीत पुरोहित ने परशुराम जन्मोत्सव पर आयोजित सम्मान समारोह मे व्यक्त किए।

सर्व ब्राह्मण महासभा जोधपुर इकाई के तत्वाधान में परशुराम महादेव मंदिर में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए पुरोहित ने कहा कि परशुराम के आदर्श त्याग एवं उनके कर्म से हम क्या सीख रहे हैं? यह महत्वपूर्ण है हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज को एक दिशा देनी है। सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी ने कहा कि ऐतिहासिक जानकारी होना जरुरी है। परशुरामजी की जन्मस्थली को राष्ट्रीय स्मारक बनाने के पूरे प्रयास होंगे।विशिष्ट अतिथि जिला परिषद के सीईओ आशीष मिश्रा ने कहा कि आज के युवाओं को ब्राह्मणों के आराध्य देव परशुराम के बारे में जानकारी जरूरी है भगवान परशुराम का धर्म,शास्त्र और शस्त्र पर आधिपत्य था यह हर ब्राह्मण में होना चाहिए परशुराम ने जिनको भी शिक्षा दी वह आगे बढ़े धर्म के विरुद्ध जाने वालों के विरुद्ध आवाज उठाई हमें उनसे सीख कर बेहतर समाज का निर्माण करना चाहिए।

डॉ.सिद्धार्थ लोढ़ा बने अध्यक्ष, डॉ.प्रदीप जैन सचिव

विशिष्ट अतिथि डॉ.नगेन्द्र शर्मा ने भगवान परशुराम के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। शर्मा ने पाली जिले में स्थित परशुराम मंदिर व उनके जन्म स्थली को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने की मांग की। समारोह में समाज में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए अर्चना व्यास,डॉ.स्वाति शर्मा,डॉ रितु पुरोहित,डॉ शैलेंद्र व्यास,कमल व्यास,हार्दिक घोष, कुसुम व्यास,महेंद्र प्रकाश व्यास,ललित शर्मा,अनिल जोशी,डॉ एसएन हर्ष,अजय व्यास,विकास पुरोहित एवं संतोष लोढ़ा का सम्मान किया गया व वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर नरेंद्र छंगानी को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से नवाजा गया।

प्रारंभ में अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित किया। आयोजन समिति की ओर से अतिथियों का साफा,माला एवं स्मृति चिन्ह दे कर सम्मान किया गया। सर्व ब्राह्मण महासभा के प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष सत्यप्रकाश बोहरा ने स्वागत किया।अंत में डॉ.आनंद राज पुरोहितने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन अजय व्यास ने किया।