Doordrishti News Logo

चोर 70 हजार की नगदी के साथ 20 लाख के फ्लटै दस्तावेज भी ले गए

परिवार गया था विवाह समारोह में

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),चोर 70 हजार की नगदी के साथ 20 लाख के फ्लटै दस्तावेज भी ले गए। शहर के कुड़ी भगतासनी स्थित सेेक्टर 8 में एक बंद मकान में चोरी हो गई। परिवार के लोग शादी समारोह में व्यस्त थे। चोरों ने सूने मकान का फायदा उठाया और वहां से नगदी, आभूषण के साथ बीस लाख के फ्लैट के दस्तावेज भी साथ ले गए। पीडि़त ने इस बारे में कुड़ी भगतासनी थाने में रिपोर्ट है।

कुड़ी पुलिस ने बताया कि कम्युनिटी हैल्थ सेंटर सालावास हाल,सेक्टर 8 कुड़ी भगतासनी निवासी अनुराग राव पुत्र ओम प्रकाश ने की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया है कि 17 अप्रैल की रात वह अपने परिवार के साथ एक विवाह समारोह में गए थे। तब चोरों ने बंद मकान का फायदा उठाकर वहां ताले तोडक़र अंदर प्रवेश किया।

धमकी व बदनामी के डर से पिता ने किया था सुसाइड

अलमारी और बक्सों के ताले तोड़ कर सोने की चेन,हार, बालियां,चांदी की पायल,अंगूठियों के साथ करीब 70 हजार रुपए नकद और लगभग 20 लाख रुपए कीमत के फ्लैट के दस्तावेज भी चोरी कर ले गए। पुलिस ने बाद मौका मुआयना की। फिलहाल पुलिस मामले की अग्रिम पड़ताल कर रही है।