Doordrishti News Logo

गैंग रेप के वांछित दो नाबालिग निरूद्ध

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),गैंग रेप के वांछित दो नाबालिग निरूद्ध।ओसियां थाना पुलिस ने गैंग रेप के दो वान्छित नाबालिगों को निरूद्ध किया है। इस संबंध में गत पांच अप्रैल को थाने में मामला दर्ज हुआ था। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक पीडी नित्या ने बताया कि पुलिस थाना ओसियां में दर्ज गैंग रेप के मामले में वान्छित विधि से संघर्षरत नाबालिगों को निरूद्ध किया गया है।

एएनटीएफ ने 1.5 किलो अफीम के साथ आरोपी पकड़ा

एसपी ने बताया कि जिले में लम्बे समय से फरार एवं वान्छित अपराधियों को गिरफ्तार करने के निर्देश जिले के सभी थानाधिकारियों को दिए गए थे जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भोपालसिंह लखावत के सुपरविजन में अनुसंधान अधिकारी वृताधिकरी हनुमानसिंह और थानाधिकारी राजेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में थाना स्तर पर अलग अलग टीमों का गठन किया गया था। टीमों ने वांछित मुख्य आरोपी सहित विधि से संषर्घरत दो नाबालिगों को निरूद्ध करने में सफलता प्राप्त की है। दोनो को अनुसंधान के बाद बाल सुधार गृह भिजवाया गया।