Doordrishti News Logo

पुलिसकर्मी ने दिखाई ईमानदारी मिला पर्स लौटाया

अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पुलिसकर्मी ने दिखाई ईमानदारी मिला पर्स लौटाया। कमिश्ररेट में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभय कमाण्ड सेंटर पर पुलिस कर्मी दिन रात कार्यरत हैं। ऐसी एक सजगता के चलते पुलिसकर्मी रूप सिंह ने शनिवार को मार्ग में पड़े पर्स को उठाया था। बाद में उसके मालिक का पता लगाकर उस तक पहुंचाया। पुलिसकर्मी की ईमानदारी देखकर पर्स मालिक ने पुलिस का आभार प्रकट किया।

पुलिस आयुक्त शरत कविराज के निर्देशन तथा पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय एवं यातायात)शहीन सी.के सुपरविजन और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीसीटीवी नेटवर्क के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है। शनिवार को शाम करीब 6 बजे कांस्टेबल रूप सिंह पुलिस लाइन से निजी कार्य से सुभाष चौक रातानाडा जा रहे थे। रास्ते में उन्हें एक अज्ञात व्यक्ति का पर्स मिला। पर्स की जांच करने पर उसमें आधार कार्ड,पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस,वोटर आईडी,दो वाहनों के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट,9 डेबिट/क्रेडिट कार्ड सहित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले।

धमकी व बदनामी के डर से पिता ने किया था सुसाइड

पर्स में संपर्क नंबर नहीं होने के बावजूद कांस्टेबल रूपसिंह ने सूझबूझ दिखाते हुए रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट के आधार पर पर्स मालिक से संपर्क स्थापित किया। बाद में पर्स मालिक भगत की कोठी निवासी महेंद्र चौधरी ने बताया कि वह किसी कार्य से पुलिस लाइन आए थे और अनजाने में उनका पर्स रास्ते में गिर गया था। कांस्टेबल रूपसिंह ने अपनी ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता का परिचय देते हुए पर्स उसके वास्तविक मालिक को सुरक्षित सुपुर्द कर दिया। पर्स मिलने पर महेंद्र चौधरी ने पुलिस की इस सराहनीय कार्यवाही के लिए आभार व्यक्त किया।

सीसीटीवी फुटेज से खोया बैग वापिस मिल पाया 
पुलिस निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को बालोतरा निवासी जयकिशन राजपुरोहित अपनी महिंद्रा एसयूवी से जोधपुर से बाड़मेर की ओर एक शादी समारोह में जा रहे थे। देवनगर तिराहा से डीपीएस सर्कल के बीच अचानक वाहन की डिक्की खुल जाने से उनका बैग सडक़ पर गिर गया,जिसमें शादी के कपड़े और जरूरी सामान रखा हुआ था।

घटना की सूचना मिलते ही अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में वीएस आर पारी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक नारायण सिंह के निर्देशन में कार्रवाई शुरू की गई। हेड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह द्वारा संबंधित मार्ग के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई,जिसमें स्पष्ट हुआ कि पाल बालाजी मंदिर के पास जंप पर डिक्की खुलने से बैग गिरा, जिसे एक गुजराती नंबर की कार के चालक ने उठाकर अपने पास रख लिया।

इसके बाद वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर चालक से संपर्क किया गया। चालक ने बताया कि बैग उसके पास सुरक्षित है और वह वर्तमान में बालोतरा में है। परिवादी भी उसी दिशा में जा रहा था,जिसने रास्ते में चालक से मिलकर अपना बैग सुरक्षित प्राप्त कर लिया। इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के लिए परिवादी ने पुलिस एवं अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का आभार व्यक्त किया।