VVIP विजिट पर ट्रैफिक डायवर्जन, जानिए कौन सा रूट रहेगा बंद

  • रिफाइनरी कार्यक्रम के लिए IG ने जारी किया ट्रैफिक प्लान
  • 21 अप्रैल को पचपदरा रिफाइनरी शुभारंभ
  • पचपदरा के लिए 21 अप्रैल को 6 रूट से आने वाली गाड़ियों के लिए अलग-अलग पार्किंग
  • बाड़मेर-जोधपुर हाइवे पर भारी वाहन बैन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),VVIP विजिट पर ट्रैफिक डायवर्जन, जानिए कौन सा रूट रहेगा बंद। 21अप्रैल को पचपदरा रिफाइनरी के शुभारंभ पर होने वाली VVIP मूवमेंट के कारण जोधपुर-बाड़मेर हाइवे पर ट्रैफिक पूरी तरह बदल जाएगा। IG जोधपुर रेंज सत्येन्द्र सिंह ने आमजन के लिए रूट और पार्किंग प्लान जारी किया है।

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी का जोधपुर दौरा

स्पेशल पार्किंग
सरकारी छोटे वाहन P-5G में, VIP पास वाले वाहन P-3 में पार्क होंगे।

भारी वाहनों के लिए डायवर्जन
21 अप्रैल को नो एंट्री

1.बाड़मेर से जोधपुर
फलसुंड फांटा → कानोड़-गिड़ा- परेउ-पाटोदी-थोब-नागाणा-कल्याणपुर → जोधपुर

2.धोरीमन्ना-सिणधरी से जोधपुर

सिणधरी → जीवाना → भारत माला रोड → जोधपुर

3.बालोतरा से जोधपुर
मुंगड़ा सर्किल → उमरलाई-धवा रोड → जोधपुर

4.फलौदी से सांचौर
रेवाड़ा से कुड़ी-पटाउ-भारतमाला रोड

5.भारतमाला से पचपदरा
सभी वाहन बैन

जरूरी बात
एम्बुलेंस और जरूरी सेवाओं पर कोई रोक नहीं। डायवर्जन उन पर लागू नहीं होगा।

हेल्पलाइन
100/02988-220010/ 9530438083

21 अप्रैल को निकलने से पहले रूट जरूर चेक कर लें,वरना घंटों जाम में फंस सकते हैं।