उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी का जोधपुर दौरा
- 20 अप्रैल को आगमन
- 21 अप्रैल को पचपदरा में रिफाइनरी उद्घाटन समारोह में लेंगी भाग
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी का जोधपुर दौरा। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी सोमवार, 20 अप्रैल को जोधपुर आएंगी। निर्धारित कार्यक्रमानुसार वे अपराह्न 5:00 बजे जोधपुर पहुंचेंगी।
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी मंगलवार 21 अप्रैल को प्रातः 7:00 बजे जोधपुर से प्रस्थान कर बालोतरा जिले के पचपदरा में प्रधानमंत्री द्वारा आयोजित राजस्थान रिफाइनरी के उद्घाटन समारोह में सम्मिलित होंगी।
