Doordrishti News Logo

एएनटीएफ ने 1.5 किलो अफीम के साथ आरोपी पकड़ा

खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ जारी

जोधपुर,(दूरदृष्टीन्यूज),एएनटीएफ ने 1.5 किलो अफीम के साथ आरोपी पकड़ा।बाड़मेर एएनटीएफ टीम ने मादक पदार्थ पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 1.5 किलो अफीम जब्त किया। फिलहाल टीम मादक-पदार्थ की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ कर रही है।

आईजी विकास कुमार के अनुसार एएनटीएफ को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति परिहारों की ढाणी, कांखी जिला बालोतरा में अवैध मादक-पदार्थ की तस्करी करता है। टीम ने सिविल ड्रेस में परिहारों की ढाणी पहुंचकर जांच पड़ताल की गई तो उसकी पहचान देवीचंद पुत्र पूनमाराम के रूप में हुई। टीम ने उसके घर पर दबिश दी गई। टीम व स्थानीय पुलिस की तलाशी के दौरान पशुओं के बाड़े से अवैध मादक पदार्थ अफीम बरामद की।

फोटो मिलान से हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

इसके बाद आरोपी देवीचंद को पकड़ लिया। छुपाई अफीम 1.5 किलोग्राम पाई गई। इसको लेकर उससे पूछताछ की लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। फिलहाल पुलिस टीम ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है। अफीम की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ की जा रही है।