'Drug-Free Youth, Developed India' Campaign Organized in Jodhpur

जोधपुर में नशा मुक्त युवा विकसित भारत अभियान का आयोजन

-300 से अधिक युवाओं ने लिया नशा मुक्त भारत का संकल्प

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर में नशा मुक्त युवा विकसित भारत अभियान का आयोजन। ज़िला प्रशासन के नेतृत्व तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के माई भारत विभाग के तत्वावधान में जोधपुर में नशा मुक्त युवा- विकसित भारत विषय पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन काजरी सभागार में किया गया। कार्यक्रम में 300 से अधिक युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नशा मुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।

धूमधाम से मनाया जाएगा स्वामी ब्रह्मानंद शास्त्री का 83वां जन्मोत्सव

प्रधानमंत्री का संबोधन:-
कार्यक्रम में वर्चुअल जुड़कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा मुक्त समाज का निर्माण युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही संभव है। उन्होंने युवाओं को नशे के विरुद्ध योद्धा बनकर विकसित भारत में योगदान देने की बात कही।

उन्होंने कहा कि ड्रग्स का नशा मां की मुस्कान, पिता के सपनों और बहन की राखी की उम्मीद को चूर-चूर कर देता है। खुद को नशामुक्त रखें और भारत के उज्ज्वल भविष्य का हिस्सा बनें।

राज्य सरकार का संकल्प:-
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने प्रदेश में नशा मुक्ति अभियान को गति देते हुए युवाओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई और अधिक से अधिक युवाओं को माई भारत से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

बच्चे के लिए स्तनपान सबसे जरूरी पोषक तत्व: डॉ.जोधा

मुख्य अतिथि का उद्बोधन:-
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, राजस्थान सरकार के संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य, विधि परामर्शी और न्याय मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। यदि युवा नशे से दूर रहकर शिक्षा,कौशल विकास और सकारात्मक कार्यों में आगे बढ़ेंगे,तो विकसित भारत 2047 का लक्ष्य निश्चित रूप से प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से नशे के विरुद्ध जनजागरुकता अभियान का हिस्सा बनने का आह्वान किया।

ये थे उपस्थित:-
कार्यक्रम में राज्य सभा पूर्व सांसद डॉ.नारायण सिंह माणकलाव,पूर्व राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत,जीव जंतु कल्याण बोर्ड अध्यक्ष जसवंत सिंह बिश्नोई,विधायक जोधपुर शहर अतुल भंसाली,जिला कलेक्टर आलोक रंजन, CEO आशीष कुमार मिश्रा, ACEO गणपत लाल,सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक बजरंगलाल ने भी भाग लिया। सभी ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं,बल्कि परिवार और पूरे समाज को प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं से स्वस्थ जीवन शैली अपनाने और समाज में नशा मुक्ति का संदेश फैलाने की अपील की।

अवैध अफीम बरामदगी के आरोपीयों को 3-3 साल का कठोर कारावास

माई भारत की भूमिका:-
माई भारत जोधपुर के उपनिदेशक भूपेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि माई भारत युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का सशक्त मंच है। उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं से माई भारत से जुड़ने का आह्वान किया।

संकल्प:-
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी युवाओं ने नशा मुक्त भारत की शपथ ली और अपने परिवार,मित्रों एवं समाज में नशे के विरुद्ध जागरुकता फैलाने का प्रण लिया। यह आयोजन विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने तथा युवाओं को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण पहल रहा।