National Conference and Workshop on Knee Arthroscopy in Jodhpur

जोधपुर में घुटने की आर्थ्रोस्कोपी पर राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस व कार्यशाला

-डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज में हुआ आयोजन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर में घुटने की आर्थ्रोस्कोपी पर राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस व कार्यशाला। डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज जोधपुर के अस्थि रोग विभाग द्वारा IAS-JOPP के तत्वावधान में घुटने की आर्थ्रोस्कोपी (Knee Arthroscopy) विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस सह कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ.विनोद काटजू एवं डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.बीएस जोधा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर देशभर के प्रतिष्ठित आर्थ्रोस्कोपी एवं स्पोर्ट्स इंजरी विशेषज्ञों ने भाग लेकर आधुनिक उपचार पद्धतियों एवं नवीनतम सर्जिकल तकनीकों पर अनुभव साझा किए।

926 पदों पर RPSC भर्ती व आयुर्वेद महाविद्यालयों में डेपुटेशन खत्म करने की मांग तेज

ऑर्गेनाइजिंग चेयरमैन डॉ. अरुण वैश्य,वरिष्ठ प्रोफेसर व विभागाध्यक्ष,अस्थि रोग विभाग तथा ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. हेमंत जैन के नेतृत्व में आयोजित किया गया। डॉ. अरुण वैश्य ने कहा कि ऐसे शैक्षणिक कार्यक्रम आधुनिक आर्थ्रोस्कोपी तकनीकों को सीखने,शोध को बढ़ावा देने तथा रोगियों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

डॉ.राजीव रमन,सचिव IOA एवं IAS कोलकाता,डॉ.चिराग थोंसे बेंगलुरु,डॉ.एनके सुब्रमण्यम मदुरै,डॉ.रोशन वाडे प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष,KEM हॉस्पिटल मुंबई,डॉ.अभिषेक घाटगे एवं डॉ.संजय सिंह ने आर्थ्रोस्कोपी एवं स्पोर्ट्स मेडिसिन में नवीनतम तकनीकों,प्रशिक्षण एवं अनुसंधान के महत्व पर प्रकाश डाला तथा वीडियो आधारित सर्जिकल डेमोंस्ट्रेशन प्रस्तुत किए। डॉ.हेमंत जैन ने Bone-Patellar-Bone Tendon Graft पर विस्तृत वीडियो डेमोंस्ट्रेशन देकर सर्जिकल बारीकियों एवं क्लीनिकल उपयोगिता को समझाया।

प्रदेश में स्वास्थ्य कानून विकास की स्थिति बेहाल, जनता परेशान: गहलोत

कार्यक्रम में विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ.किशोर रायचंदानी एवं डॉ.महेश भाटी,डॉ.विक्रम शर्मा,जयपुर,डॉ.कपिल गर्ग, डॉ.आदित्य सोरल,डॉ.रजत जांगिड़,डॉ.सूर्यकांत पुरोहित, डॉ.सौम्य,AIIMS जोधपुर से डॉ.सुमित बनर्जी एवं डॉ.नितेश गहलोत उपस्थित थे।

डॉ.रामनिवास बिश्नोई,डॉ. रामकिशन चौधरी,डॉ.निरोत्तम सिंह,डॉ.मुकेश सैनी,डॉ.देवेंद्र सिंह गोदारा,डॉ.कुलदीप धनकड़,डॉ.महेंद्र सिंह टाक,डॉ.आशीष गौर सहित अनेक विशेषज्ञों ने भाग लिया।

बोन एंड ज्वाइंट वीक का शुभारंभ:-
इस अवसर पर JOSS अध्यक्ष डॉ.अनिल राठी, सचिव डॉ. अशोक बिश्नोई,डॉ.राहुल गर्ग,डॉ. राजीव सिवाच,डॉ. राजीव जैन एवं अन्य JOSS सदस्यों द्वारा बोन एंड ज्वाइंट वीक की शुरुआत करते हुए पोस्टर का विमोचन भी किया गया।

सालावास पुल पर अंधेरे ने ली युवक की जान

कार्यक्रम का उद्देश्य:-
आयोजकों ने बताया कि इस राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य घुटने की आर्थ्रोस्कोपी एवं स्पोर्ट्स इंजरी सर्जरी के क्षेत्र में नवीनतम वैज्ञानिक जानकारी का प्रसार, विशेषज्ञों के बीच अनुभवों का आदान-प्रदान तथा युवा ऑर्थोपेडिक सर्जनों के कौशल विकास को प्रोत्साहित करना है।

कार्यक्रम में राजस्थान सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए अस्थि रोग विशेषज्ञों,रेजिडेंट चिकित्सकों एवं मेडिकल विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। समापन पर सभी अतिथियों,वक्ताओं एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।