धूमधाम से मनाया जाएगा स्वामी ब्रह्मानंद शास्त्री का 83वां जन्मोत्सव
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),धूमधाम से मनाया जाएगा स्वामी ब्रह्मानंद शास्त्री का 83वां जन्मोत्सव। सूर्यनगरी में प्रेम प्रकाश मंडल के स्वामी बसंत राम सेवा ट्रस्ट,अजमेर-सूरत के प्रमुख स्वामी ब्रह्मानंद शास्त्री का 83वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा।
अवैध अफीम बरामदगी के आरोपीयों को 3-3 साल का कठोर कारावास
कार्यक्रम ज्वाला विहार,झूले लाल मार्ग स्थित प्रेम प्रकाश आश्रम में आयोजित किया जाएगा। मंदिर सेवादार ललित खटवानी ने बताया कि संत रामप्रकाश का स्वागत जोधपुर के संत जीतू राम एवं प्रेम प्रकाश मंडली द्वारा किया जाएगा।
कार्यक्रम की रूपरेखा
सोमवार 3 अगस्त को प्रातः 10:00 बजे बागर चौक स्थित अंबू राम दरबार में सत्संग का आयोजन। सायं 5 बजे ज्वाला विहार स्थित प्रेम प्रकाश आश्रम में संत जीतू राम के सानिध्य में संत रामप्रकाश का सत्संग, स्वामी ब्रह्मानंद शास्त्री का 83वां जन्मोत्सव एवं बधाई गीत
मंगलवार 4 अगस्त को प्रातः 10 बजे चौपासनी हाउसिंग बोर्ड 16 सेक्टर स्थित त्रिकोण पार्क में इच्छापूर्ण बालाजी मंदिर में सतगुरु स्वामी सर्वानंद सतगुरु स्वामी शांति प्रकाश एवं सतगुरु स्वामी हरिदासराम की प्रतिमा पूजन के साथ सत्संग का आयोजन होगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की अपेक्षा है।
