Doordrishti News Logo

35 हजार रुपये के लेनदेन के विवाद में महिला की हत्या

-छह घंटे की तलाश के बाद आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज), विवेक विहार थाना पुलिस ने 35 हजार रुपये के लेनदेन को लेकर हुई महिला की हत्या के मामले का छह घंटे के भीतर खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी घटना के बाद मोबाइल बंद कर कच्चे रास्तों और खेतों में छिपकर फरार होने की फिराक में था, लेकिन लगातार चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने उसे दबोच लिया।

बहनोई को पुलिस ने पकड़ा है कहकर शातिर ने एक लाख का फ्रॉड

पुलिस के अनुसार 31 जुलाई को परिवादी भैरूलाल ने रिपोर्ट दी कि उसकी पत्नी रजनी सदनानी 30 जुलाई को राकेश विश्नोई के साथ 35 हजार रुपये लेने उसके घर गई थी। वहां दोनों के बीच रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि राकेश ने रजनी के साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी महिला का मोबाइल लेकर फरार हो गया। इस संबंध में विवेक विहार थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम की सहायता से वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाए। मेडिकल बोर्ड से पोस्ट मार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। आरोपी लगातार मोबाइल का उपयोग नहीं कर रहा था और सीसीटीवी कैमरों से बचते हुए कच्चे रास्तों से भाग रहा था, जिससे उसकी तलाश चुनौतीपूर्ण हो गई। इसके बावजूद पुलिस टीमों ने लगातार अभियान चलाकर उसे करीब छह घंटे बाद खेतों से पकड़ लिया।

दस माह में 700 करोड़ की ड्रग्स जब्त

पूछताछ में आरोपी राकेश पुत्र बाबूलाल विश्नोई (24) निवासी महादेव नगर,न्यू पाली रोड,जोधपुर ने रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद होने और मारपीट के दौरान महिला की मौत होने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अन्य आरोपियों की संलिप्तता की जांच जारी है।