घरेलु नौकर 25 हजार नगदी और अंगूठी ले भागा
एजेंसी के मार्फत रखा था नौकर
जोधपुर,शहर के प्रताप नगर स्थित ज्वाला विहार में रहने वाले एक व्यक्ति के घर से घरेलु नौकर नकदी और सोने की अंगूठी लेकर फरार हो गया। इसे एक एजेंसी के जरिए कुछ महिने पहले ही रखा गया था। पुलिस अब नौकर का पता लगाने का प्रयास कर रही है। घटना में मामला दर्ज किया गया है।
प्रताप नगर पुलिस ने बताया कि मकान नंबर 35 ज्वाला विहार चौपासनी रोड निवासी आनंद माहेश्वरी पुत्र विमल सोनी की तरफ से केस दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि वह टाइल्स का कारोबारी है। उसके घर के लिए एक नौकर एजेंसी के मार्फत पश्चिम बंगाल के जलपईगुड़ी निवासी उमराव पुत्र बुधराम दोब को पांच छह महिने पहले रखा गया था। उसके घर के बारे सारा मालूमात था। तब रात को वह मौका पाकर घर से 25 हजार की नगदी और सोने की एक अंगूठी चुराकर भाग गया। सुबह वह घर में नहीं मिला तो पता लगा कि वह गायब है। उसका मोबाइल भी बंद आया। प्रताप नगर पुलिस ने बताया कि इस बारे मेें मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

लोक गीतों से किया अस्ताचलगामी सूर्य की महिमा का गुणगान

सिगरेट लेने के बहाने बुजुर्ग महिला के गहने लूटे

ट्रक ड्राइवर पर जानलेवा हमला

आग से लाखों का कपास खाक

सड़क हादसों में दो युवकों की मौत

दुकानदार पर जानलेवा हमला

नाबालिग ने फंदा लगाया व खेजड़ी के पेड़ से गिरे बुजुर्ग की मौत

बस में सफर कर रहे 20 हजार के इनामी को पकड़ा

