Doordrishti News Logo

दो मकानों में चोरों ने सेंध लगाकर बाइक और आभूषण चुराए

जोधपुर,शहर के बनाड़ और कुड़ी हलके में चोरों ने दो सूने मकानों में सेंध लगाकर वहां से लाखों के जेवरात से और बाइक चुरा ले गए। संबंधित मालिकों ने अब पुलिस में इसकी रिपोर्ट दी है। बनाड पुलिस ने बताया कि गजानंद चौक खांडाफलसा हाल पिलार बालाजी मंदिर के पीछे रहने वाली पूजा पत्नी मनीष चौहान की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका पिलार बालाजी मंदिर के पीछे एक मकान है।जो पिछले 10-15 दिनों से सूना था। कल जब वह घर संभालने पहुंचे तो घर के ताले टूटे मिले। अज्ञात चोर घर से वहां खड़ी बाइक,सोने का चार तोला हार,चार अंगुठियां,सोने की चेन,कानों की एक तोला झूमरियां जोड़ी एवं घरेलु सामान चोरी कर ले गए।

पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है। अब फुटेज से चोरों की पहचान के साथ तलाश की जा रही है। चोरी किस समय हुई यह कहना अभी संभव नहीं है। दूसरी तरफ कुड़ी पुलिस ने बताया कि शिवनगर डांगियावास बाइपास रोड झालामंड निवासी तुलसीराम पुत्र दाउलाल प्रजापत की तरफ से रिपोर्ट दी गई कि उसका घर सूना था। अज्ञात चोर घर के ताले तोड़कर वहां से नगदी जेवरात आदि चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान का ब्यौरा पुलिस में नहीं दिया गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026

हाईकोर्ट भवन निर्माण के मामले में तीन और गिरफ्तार

September 10, 2026

दुकान में महिला के थैले से रुपए चोरी

September 10, 2026

तीन जगहों से दो बाइक व स्कूटी हुई चोरी

September 10, 2026

युवक के भाई का कचहरी परिसर से अपहरण

September 10, 2026