Doordrishti News Logo

भाजपा देहात की बैठक में गांव चलो अभियान पर चर्चा

जोधपुर,भाजपा देहात की बैठक में गांव चलो अभियान पर चर्चा।भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जोधपुर देहात दक्षिण जिले की गांव चलो अभियान लोकसभा चुनाव पूर्व तैयारी को लेकर जिला बैठक आज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क,सनसिटी हॉस्पिटल के पास पावटा में हुई।
भाजपा जिला मंत्री देहात जिला मीडिया सयोंजक रमेश बिश्नोई ने बताया कि प्रथम सत्र में जिलाध्यक्ष जगराम बिश्नोई ने गांव चलो अभियान कार्यक्रम की रुपरेखा रखी उन्होंने कहा कि हमें प्रत्येक गांव ढाणी मे जाकर केंद्र की जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रचार करना है।
द्वितीय शत्र मे गांव चलो अभियान के प्रदेश सह सयोंजक मुख्य वक्ता पूर्व विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है दूर दराज बैठे,पंक्ति के अंत में बैठे व्यक्ति को लाभ मिले। हमे लोकसभा चुनाव की तैयारियां अभी से शुरू करनी हसीन,केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जन को दिलाने का कार्य करना है। गांव मे घर घर जाकर इस अभियान को सफल बनाना है, मोदी सरकार की आम जन हितेषी नीतियों से भारत आज विश्व मे तेजी से बढ़ती अर्थववस्था की ओर देश को लेकर जहा रहे है। हमें पूर्ण तन मन से देश में मोदीजी को मजबूत बनाना है और केंद्र में प्रचंड बहुमत से सरकार बनानी है। भाजपा का कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से राष्ट को प्रथम मानकर कार्य करने वाला कार्यकर्ता होता है जो दिन रात संगठन,राष्ट सेवा का कार्य करता है। हमें और तेजी से इन कार्यो को करना है।

यह भी पढ़ें – राजस्थान को 9782 करोड़ का रेल बजट आवंटित

कार्यशाला के तीसरे शत्र मे पूर्व राज्यसभा सांसद रामनाराया डूडी ने कहा कि हमे गर्व है कि राजस्थान आज मे पूर्ण बहुमत की सरकार बनी है। हमारे उपर अब जनता की सेवा करने का भार है। हमे पूर्ण मनोयोग से जनता से जुड़कर कार्य करने हैं।
कार्यशाला को जिला संगठन प्रभारी श्रवण बंजारा, बिलाड़ा विधायक अर्जुन लाल गर्ग ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी देव तुल्य कार्यकर्ताओं की मेहनत ओर परिश्रम से मुझे जिताकर विधायक बनाया और भाजपा की सरकार राजस्थान में बनाई, हमे पूर्ण मेहनत से आज ही लगकर लोकसभा चुनाव मे भाजपा की सरकार लानी है और राजस्थान मे 25 की 25 सीटे जीताकर मोदी सरकार को मजबूत बनाना है। राष्ट्रीय किसान मोर्चा मंत्री शेलाराम सारण ने कहा की केंद्र सरकार ने किसान हितेषी कई निर्णय लिए हैं, हमारे राजस्थान के किसानो को केंद्र सरकार पहले 6000 सम्मान निधि देती थी अब राजस्थान सरकार मिलकर किसान सम्मान निधि राशि 12000 दी जाएगी। वंचितो को इसका लाभ मिले ऐसा कार्य हमे करना है। कार्य शाला को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामस्वरूप गोधा, गांव चलो अभियान के जिला सयोंजक दयाराम सेल, जिला महामंत्री सोहन चौधरी,नव मतदाता अभियान जिला सयोंजक देवीसिंह देईकड़ा ने भी संबोधित किया। जिला कार्यशाला मे प्रदेश मंत्री किसानमोर्चा घेवराम जानी, अल्प संख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सिकंदर बक्स, जिला उपाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी,श्रवण चौधरी,हरियाडा रावतराम बिंजारिया, लिखमाराम सियोल, जिला मंत्री पवन जांगिड़,रमेश बिश्नोई कालू सिंह भाटी, वीरेंद्र गोदारा, लक्ष्य खत्री, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष केरु प्रधान अनुश्री पुनिया,तिवरी प्रधान नीलम भाटिया,भगराज पटेल,अयूब पठान, मनोज सुथार,वीरेंद्र शर्मा व जिले में रहने वाले सभी राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारी,सांसद,विधायक,पूर्व सांसद,पूर्व विधायक,पूर्व जिला प्रमुख, पूर्व उप जिलाप्रमुख,पूर्व जिलाध्यक्ष तथा वर्तमान जिला पदाधिकारी,गांव चलो अभियान के जिला संयोजक,सह संयोजक,सभी मोर्चा के जिलाध्यक्ष व जिला महामंत्री,विधानसभा विस्तारक, जिले के सभी प्रकल्प प्रकोष्ठ सयोंजक, सहसंयोजक,मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री,मंडल प्रभारी,प्रधान, जिला परिषद सदस्य,नपा.अध्यक्ष, उपाध्यक्ष उपस्थित थे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

पानी की समस्या को लेकर टंकी पर चढ़े लोग: कूदने की चेतावनी

April 30, 2026

दिनदहाड़े घर से पांच लाख का सोना और तीन लाख की चांदी ले गए

April 30, 2026

बीकानेर पुलिस हिरासत से फरार आरोपी राइका बाग स्टेशन पर पकड़ा गया

April 30, 2026

जनगणना 2027 के लिए अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

April 30, 2026

विवाह कार्यक्रम के लिए वाणिज्यिक गैस सिलेंडर आवंटन के लिए आवेदन प्रक्रिया निर्धारित

April 30, 2026

कलक्टर ने किया पीएचईडी कार्यालय का औचक निरीक्षण

April 30, 2026

भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के मई में 14 ट्रिप रद्द

April 30, 2026

बीएल मीणा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रधान वित्त सलाहकार

April 30, 2026

26 जुलाई तक 27 ट्रिप और करेंगी 3 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें

April 30, 2026