Doordrishti News Logo

शॉर्ट फ़िल्म वायरल बाबा का पोस्टर विमोचित

जोधपुर,शॉर्ट फ़िल्म वायरल बाबा का पोस्टर विमोचित। सोशल मीडिया के इस ज़माने में जहां हर व्यक्ति की चाहत सोशल मीडिया साइट्स पर छा जाने की रहती है। इसी कड़ी में चाबियंस प्रोडक्शन ने हास्य और व्यंग्य से भरपूर शॉर्ट फ़िल्म ‘वायरल बाबा’ का पोस्टर विमोचन नई सड़क स्थित चाबियंस प्रोडक्शन के कार्यालय में किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर वरिष्ठ थिएटर अदाकारा और हालिया रिलीज़ फ़िल्म नमक की मुख्य अभिनेत्री पूजा जोशी, विशिष्ट अतिथि के तौर पर जर्मनी की वरिष्ठ थिएटर कलाकार और समाज सेवा के कार्यों से जुड़ी कैरिन ट्रोल और राजस्थान की मशहूर भजन गायिका और सोशल मीडिया सेलेब्रिटी खुशबू माली मौजूद थी।

यह भी पढ़ें – लोगों की समस्याओं का धरातल पर समाधान,24 का चुनाव स्वाभिमान का-पूनिया

इस दौरान कार्यक्रम के मंच संचालन का दायित्व उभरते कवि कल्याण के. विश्नोई ने किया। चाबियंस प्रोडक्शन्स के फाउंडर सदस्यों में कुल 7 लोग कार्यक्रम में उपस्थित थे जिनमें अब्दुल्लाह क़ुरैशी,पुलकित सिंह,जय सिंह,अशोक ढ़ाका,लेखराज सिंह, साक्षी और मनीष माली ने तमाम अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान शॉर्ट फ़िल्म वायरल बाबा के मुख्य कलाकार लेखराज सिंह,स्वरूप जोशी और अन्य कलाकारों में अशोक ढ़ाका,महेंद्र मांजू,अंजलि वैष्णव, मनीष माली,अशोक सैन,मनीषा चौहान,पुलकित सिंह आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें – राईन प्रीमियम क्रिकेट लीग का आगाज

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूजा जोशी ने अपने अनुभव दर्शकों के साथ साझा करते हुए बताया कि आने वाला समय तकनीक पर जोर देने वाला है इसलिए सभी कलाकार तकनीक के साथ जुड़कर खुद को और अधिक उन्नत बनाएं। विशिष्ट अतिथि कैरिन ट्रोल ने जर्मनी में अपने थिएटर के अनुभवों को सबके साथ साझा किया और भारत बनाम जर्मनी की थिएटर तकनीक को तुलनात्मक तरीके से बताते हुए युवाओं को थिएटर की एक नई समझ प्रदान की। खुशबू माली ने तमाम कलाकारों को शुभकामनाएं प्रेषित की।कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापित करते हुए मेजबान मिर्ज़ा इरफ़ान बैग और जमील अहमद ने सबका हृदय से धन्यवाद किया और भविष्य में इस प्रकार के कार्यक्रमों के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। इस मौके पर शहर के थिएटर जगत के कई लोग मौजूद थे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

शरद पूर्णिमा पर आज चन्द्रमा बरसेगा अमृत

October 25, 2026

मारवाड़ महोत्सव में दिखा लोक संस्कृति और परंपराओं का संगम

October 25, 2026

पैरोल पर रिहा आसाराम की तबीयत बिगड़ी

October 25, 2026

जोधपुर की 27 ट्रेनों के संचालन में बदलाव कई ट्रेनें रद्द तो कुछ बदले मार्ग से चलेंगी

October 25, 2026

रिफ में गूंजी लोक संगीत की स्वर लहरियां

October 25, 2026

तलवार लाठियों से हमला दो युवक घायल पुलिस ने तीन को पकड़ा

October 25, 2026

एमबीएम में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग का फ्रेशर्स व फेयरवेल आयोजित

October 25, 2026

CUTICON Rajasthan में डॉ.आनंद लमोरिया ने प्रस्तुत किया डर्मेटोसर्जरी में नवाचार

October 25, 2026

राज्य स्तरीय राष्ट्रपति स्काउट सर्टिफिकेट टेस्टिंग कैंप शुरू

October 25, 2026