Doordrishti News Logo

मन न भये दस बीस पुस्तक पर चर्चा

जोधपुर,मन न भये दस बीस पुस्तक पर चर्चा। महिलाओं की साहित्यिक संस्था संभावना की मासिक गोष्ठी कार्यक्रम केअंतर्गत आशा पराशर की पुस्तक मन ना भये दस बीस पर चर्चा  का कार्यक्रम डॉ मदन सावित्री डागा साहित्य भवन में आयोजित हुआ।

डॉ.चांदकौर जोशी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रो. सत्यनारायण ने आशा पराशर की कहानियों की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि यह कहानियां संवेदना के स्तर पर शरत की कहानियों से मिलती हैं व इनके कहन से मैं अभिभूत हो गया। उन्होंने आशा की कहानियों के विविध पक्षों पर प्रकाश डाला,वरिष्ठ कथाकर हरि प्रकाश राठी ने आशा पराशर की कहानियों को भावों का निर्मल प्रवाह बताया। वीना अचतानी,डॉ उषा पुंगलिया,ऋचा शरद अग्रवाल,डॉ. रेणुका श्रीवास्तव तथा हंसा विश्नोई ने कथा संग्रह की अलग अलग कहानियों का साहित्यिक विश्लेषण किया।

यह भी पढ़ें – सूर्यनगरी सुपरफास्ट में आज से एलएचबी कोच

कार्यक्रम में शहर के जाने माने साहित्यकार प्रो कौशलनाथ उपाध्याय, अनिल अनवर,मीठेश निर्मोही,डॉ पद्मजा शर्मा,प्रगति गुप्ता सुषमा चौहान,दीपा परिहार मनीषा डागा आदि ने भी विचार व्यक्त किये। संचालन डॉ. अंजना चौधरी ने किया तथा बसंती पंवार ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

रेल सफर में मदद का हाथ आरपीएफ ने निभाया अपनों सा साथ

October 28, 2026

जोधपुर: जेल के दरवाजे बंद आसाराम की एंट्री पर रोक,अगले ठिकाने को लेकर सस्पेंस बरकरार

October 28, 2026

राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान के स्काउट्स का अभिनव प्रदर्शन

October 28, 2026

568 मतदान बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी 50 क्रिटिकल ग्राम पंचायतों पर रहेगी विशेष निगरानी

October 28, 2026

पंचायत चुनावों में ड्रोन कैमरों से निगरानी

October 28, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज के 1976 बैच का स्वर्ण जयंती पुनर्मिलन समारोह संपन्न

October 28, 2026

2 साल से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026

कैंपर से 9 पेटी अवैध शराब बरामद एक आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026

रात दो बजे नई स्कॉर्पियो एन को लगाई आग

October 27, 2026