एक और मजदूर की मौत, परिजन ने की मुआवजे की मांग
जोधपुर, शहर के सुरपुरा इलाके में शुक्रवार को हुई मार्बल स्लैब शिफ्टिंग के समय घटना में घायल मजदूर बलवीर की भी रविवार को इलाज के बीच मौत हो गई। मार्बल के बंच को शिफ्ट करने के दौरान बलवीर उसके नीचे दब कर बुरी तरह घायल हो गया था। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। एक अन्य मजदूर पारस सिंह का इलाज चल रहा है। बता दें कि हादसे में दो मजदूर सिकंदर और ढलाराम मेघवाल की मौके पर मौत हो गई थी।
मंडोर पुलिस ने बताया कि राजसमंद के भीम हाल में डर्बी कॉलोनी निवासी 40 साल का बलवीर का शव मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजन व अन्य लोगों ने मथुरा दास माथुर अस्पताल की मोर्चरी के बाहर धरना दिया और शव उठाने से इंकार किया है। उनका कहना है कि हादसे के दिन दो मजदूरों की मौत पर उनके परिवार को मुआवजा दिया गया था। इस मजदूर के परिवार को भी सहायता राशि दी जाए।
मंडोर थाना क्षेत्र में सुरपुरा बाईपास रोड पर सुशील स्टोन एक्जिम के नाम से मार्बल फैक्ट्री है। शुक्रवार दोपहर ऑनर सुशील गहलोत ने मार्बल स्लैब्स को शिफ्ट करने के लिए 10-15 मजदूर बुलाए थे। मार्बल स्लैब्स के बंच को मशीन से शिफ्ट किया जा रहा था। लोहे की जंजीर में बंच लटक रहा था। तब स्टैंड टूट गया। सारी पट्टियां सिकंदर, ढलाराम मेघवाल, बलवीर सिंह और पारस सिंह पर आ गिरीं। इनमें से सिकंदर और ढलाराम की मौत हो गई थी। बलवीर सिंह व पारस सिंह घायल हो गए। दोनों घायलों में से एक बलवीर की मौत हो गइ। बलवीर के 7 व 12 वर्ष के दो पुत्र है और वह अपने भाई व पत्नी के साथ डर्बी कॉलोनी बासनी में किराए के मकान में रहता था।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा करवा चौथ का व्रत

भोपालगढ़ के नांदिया प्रभावती में सरपंच के घर फायरिंग और हमला

डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट के नाम पर फर्जी संदेशों से सावधान रहें पेंशनर्स

ओसियां रेलवे स्टेशन पर आज लगेगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र शिविर
आयुर्वेद शिक्षकों के लिए होंगे ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट सर्टिफिकेट कोर्स

आईआईएचटी जोधपुर में एमएमसीएफ फाइबर्स पर विशेषज्ञ सेमिनार

ट्रायल शुरू होने के बाद भी जमीन विवाद में मुकदमे का संशोधन संभव

पति की गारंटी में दिया चेक बाउंस होने पर पत्नी के खिलाफ भी चलेगा मुकदमा

