Doordrishti News Logo

साइबर क्राइम: गूगल व फोनपे से महिला ने जमा करवाए 1.68 लाख, शातिर ने निकाले

जोधपुर, शहर के चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड स्थित विनायक नगर मेें रहने वाली एक महिला के बैंक खाते से किसी शातिर ने 1.68 लाख की रकम साफ कर दी। शातिर ने गूगल और फोन पे से रूपए जमा करवाने का बोला। बाद में यह रकम साफ कर दी गई। पीड़ित महिला ने अब चौहाबो थाने में प्राथमिकी दी है। पुलिस इसमें अनुसंधान कर रही है।

चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड पुलिस ने बताया कि बीआर बिड़ला स्कूल के सामने विनायक नगर की रहने वाली प्रिया पत्नी हितेंद्र चौहान की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसे किसी काम के लिए फोन पे यूज लेना था। तब एक शातिर ने गूगल और फोन पे से रूपए जमा करवाने को कहा। इस पर उसने फोन पे और गूगल से पहले दस हजार फिर 20 हजार और बाद में धीरे धीरे 50-50 हजार रूपए एवं 45 हजार रूपए जमा करवाए। सभी राशि गूगल और फोन पे के माध्यम से जमा करवाई गई। मगर शातिर ने खाते से यह रकम उड़ा डाली। पुलिस ने धोखाधड़ी एवं आईटी एक्ट में केस बनाया है। अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज जोधपुर में 3 दिवसीय BCME कार्यशाला शुरू

July 8, 2026

अमित शाह की मौजूदगी में नर्मदा अवार्ड पर ऐतिहासिक समझौता

July 8, 2026

14 जुलाई को लगेगा निःशुल्क ज्योतिष शिविर

July 8, 2026

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिला खाटू श्यामजी मंदिर प्रतिनिधिमंडल

July 8, 2026

पूर्व डीन के खिलाफ दस्तावेजों में हेरफेर और गबन का केस दर्ज

July 8, 2026

चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने का मामला दर्ज

July 8, 2026

वृद्धा के अनपढ़ होने का उठाया फायदा झांसे में लेकर 25 लाख हड़पे

July 8, 2026

सवारी टैक्सी में लादे गए बीयर के कार्टन: 84 बोतल और 24 केन बरामद

July 8, 2026

इंजीनियरिंग कार्यों में जोधपुर मंडल की उल्लेखनीय प्रगति

July 8, 2026