Doordrishti News Logo

संदिग्ध हालात में लाखों की क्रिप्टो डेटा सर्वर मशीनों की लूट

  • मुह में स्कार्फ बांध कर आए दो लुटेरों ने चौकीदार को गन पाइंट पर बंधक बनाकर लूटा
  • 15-20 किलो की है एक मशीन -लेपटॉप,कैमरा और चौकीदार का मोबाइल भी ले गए
  • नांदड़ी बाइपास रोड की घटना

जोधपुर,संदिग्ध हालात में लाखों की क्रिप्टो डेटा सर्वर मशीनों की लूट।शहर के निकट उचियारडा स्थित नांदड़ा बाइपास रोड पर एक मकान में क्रिप्टो डेटा मशीनों की लूट हो गई। मशीनों के लिए तैनात चौकीदार को गन पाइंट पर लूट की गई। मौका स्थल से 12 मशीनों के साथ एक लेपटॉप,कैमरा और चौकीदार का मोबाइल भी ले गए। वारदात में दो लोगों का हाथ होना बताया गया है जो स्कार्फ पहन कर आए और चौकीदार को बंधक बना गए। एक मशीन का वजन 15-20 किलो के आसपास है।मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने इसमेें गहनता से तफ्तीश आरंभ की है। मशीनों की कीमत लाखों में बताई जाती है।

यह भी पढ़ें – अवैध बजरी से भरा डंपर पकड़ा, चालक व खलासी गिरफ्तार

महादेवनगर पाल रोड निवासी शरद पुत्र विजय कुमार बोराना की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया है। इसमें बताया कि उसने एक मकान उचियारड़ा गांव की सरहद में नांदड़ा बाइपास पर किराए पर ले रखा है। मकान में क्रिप्टो मशीनें लगा रखी हैं जो डेटा सर्वर का काम करती हैं। इन मशीनों की देखभाल एवं सुरक्षा के लिए दो चौकीदार अथवा गार्ड दौलाराम देवासी और सत्यनारायण को लगा रखा है।

परिवादी के अनुसार मशीनों के सर्वर को उसके मोबाइल से भी कनेक्ट करने के साथ एक कैमरा और लेपटॉप भी लगा रखा है। 4 अप्रैल की सुबह साढ़े पांच बजे उसके चौकीदार सत्यनारायण ने कॉल कर बताया कि कुछ समय पहले दो नकाबपोश युवक आए और दरवाजा खटखटाया था। तब उसके द्वारा दरवाजा खोले जाने पर उसके हाथ बांध दिए गए और 12 डेटा मशीनें लूट कर ले गए। बदमाशों ने कैमरे की वायरिंग को भी काट दिया। इसका मैसेज उसके मोबाइल पर सुबह ही आया था। लुटेरों ने वहां से 12 मशीनों के साथ लेपटॉप,कैमरा और चौकीदार सत्यनारायण का मोबाइल भी लूट ले गए।

यह भी पढ़ें – जेडीए कनिष्ठ अभियंता की कार का शीशा फोड़कर बैग उड़ाया

एक डेटा मशीन का वजन 15-20 किलो
रिपोर्ट में इसका जिक्र नहीं किया गया कि मशीनें किस साधन से लेकर गए, न ही चौकीदार इस बारे में जानकारी दे पाया। एक मशीन का वजन तकरीबन 15-20 किलो है। कुल 12 मशीनें थी। पुलिस ने मामले को प्रथम दृष्टया संदिग्ध मान कर गहनता से तफ्तीश आरंभ की है। इसमें लूट का केस दर्ज किया गया है।

लूट सोची समझी साजिश
पुलिस लूट की इस वारदात को सोची समझी साजिश के तहत भी जांच मेें लाकर देख रही है। दो व्यक्तियों द्वारा भारी भरकम मशीनें ले जाने संदेह से परे नहीं है,फिलहाल पुलिस जांच में ही इसका खुलासा हो पाएगा।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026