कैरेज एंड वैगन डिपो में रेलकर्मियों को सीपीआर प्रशिक्षण
रेलवे हेल्थ यूनिटों में भी सीपीआर के प्रति जागरूकता के लिए कार्यक्रम आयोजित
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कैरेज एंड वैगन डिपो में रेलकर्मियों को सीपीआर प्रशिक्षण। केंद्रीय स्वाथ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के आह्वान पर चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी सीपीआर जागरूकता सप्ताह के तहत बुधवार को रेलवे कैरेज एंड वैगन डिपो में कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें सभी कोचिंग डिपो के रेलकर्मचारियों को इसका गहन प्रशिक्षण दिया गया।
जोधपुर मंडल रेलवे अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ एस आर बुनकर ने बताया कि राष्ट्र व्यापी सीपीआर जागरूकता सप्ताह के तहत डीआरएम अनुराग त्रिपाठी के नेतृत्व में बुधवार रेलवे कैरेज एंड वैगन डिपो में 32 रेलकर्मचारियों को सीपीआर प्रक्रिया का प्रशिक्षण देकर इसके प्रति जागरूक किया गया।
माइनिंग एक्ट में चार महिने से फरार आरोपी गिरफ्तार
डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य रेल कर्मचारियों के बीच सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) के बारे में जागरूकता बढ़ाना और प्रशिक्षण देना है ताकि अचानक ह्र्दयगति रुकने की स्थिति में लोगों को जीवन बचाने के लिए प्रशिक्षित किया जा सके।
डॉ बुनकर के अनुसार डिपो में सीपीआर मैन डॉ राजेंद्र तातेड़,डॉ सुभाष साहू और डॉ आयुष गहलोत ने डिपो में कार्यरत 32 कर्मचारियों को सीपीआर प्रशिक्षण देते हुए उन्हें इसके प्रति जागरूक किया और इस संबंध उनकी शंकाओं का समाधान किया। इसके अलावा विभिन्न रेलवे हेल्थ यूनिटों में भी आने वाले रोगियों को सीपीआर के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
Related posts:

राजमेस चिकित्सा शिक्षा विभाग में सहायक प्रोफ़ेसर रिट याचिका के निणयाधीन रखने के आदेश

ट्रैक्टर की टक्कर से पाक नागरिक की मौत

निजी अस्पताल में पेंशनर की जेब से पर्स पार

मोबाइल हैक कर खाते से निकाले 1.95 लाख

होटल में मेंबरशिप के नाम निफ्ट के सहायक प्रोफेसर और उनकी पत्नी से 2.86 लाख ठगे

दीपावली पर पांच परिवारों को मिला खुशियों का तोहफा

रेलवे स्टेशन पर स्थापित किया जा रहा स्मार्ट डस्टबिन

आर्थिक मदद व नौकरी का झांसा देकर धर्म परिवर्तन गिरोह का खुलासा

