जालोरी गेट पर सजावट की बात पर विवाद, पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग

जालोरी गेट पर सजावट की बात पर विवाद, पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग

  • अपणायत के शहर में देर रात दो जातियों में विवाद
  • पुलिस को छोड़नी पड़ी आतिशी गोलियां
  • पथराव भी हुआ
  • झड़प में कुछ मीडिया कर्मी चोटिल

जोधपुर, अपणायत के शहर में जालेारी गेट चौराहा पर रात में जाति विशेष के लोगों द्वारा झंडे आदि लगाकर सजावट का कार्य किया जा रहा था। तब अन्य जाति के कुछ युवकों ने इसका विरोध जता दिया। इसके बाद वहां पर विवाद हो गया। हंगामा और विवाद की जानकारी पर पुलिस के आलाधिकारी सहित कई जवानों को वहां बुलाया गया। देर रात तक पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के साथ हल्का बल प्रयोग भी किया। उत्साही युवकों ने जालोरी गेट ईदगाह रोड पर कुछ घरों पर पथराव भी किया। समूचा जालोरी गेट सर्किल और आस पास का इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। देर रात समाचार लिखे जाने तक जालोरी गेट पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी रही। विवाद में कुछ मीडियाकर्मी भी चोटिल हुए हैं। पुलिस बल प्रयोग के समय इन्हें चोट लग गई। पुलिस ने स्थिति को हालांकि नियंत्रित कर लिया है। मगर गहमागहमी का माहौल देर तक  बना रहा।

जालोरी गेट पर सजावट की बात पर विवाद, पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग

मंगलवार को शहर में ईदुल फितर का त्योहार मनाया जाएगा। इस बीच सोमवार की रात में जालोरी गेट सर्किल पर सजावट का कार्य चल रहा था। तब झंडे आदि लगाने को लेकर एक अन्य जाति के युवक ने टोकाटाकी की थी जिससे बात बढ़ गई। बाद में झंडे बैनर आदि लगाने वाले युवक दौडक़र ईदगाह की तरफ गए और सूचना दी। बाद में काफी संख्या में जालोरी गेट पर भीड़ एकत्र हो गए।

जालोरी गेट पर सजावट की बात पर विवाद, पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग

इधर सूचना के साथ ही पुलिस के आलाधिकारी आदि वहां पहुंचे। तब तक काफी उत्साही युवक वहां से भाग निकले। पुलिस उन्हें खोजते हुए ईदगाह भी गई। जालोरी गेट ईदगाह रोड पर ही पथराव किया गया। बाद में आरएसी के जवानों ने युवकों को हल्का बल प्रयोग कर खदेड़ दिया। रात डेढ़ बजे तक पुलिस के आलाधिकारी, आरएसी के जवानों सर्किल पर मौजूद रहे। स्थिति को नियंत्रित किया गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Similar Posts