Doordrishti News Logo

ईदुल फितर आज, सुबह सवा आठ बजे होगी नमाज

जोधपुर, मुस्लिम समाज का त्योहार ईद-उल-फितर आज मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ कल मनाई जायेगी। ईद की नमाज़ ईदगाह मस्जिद जालोरी गेट में सुबह 8:15 बजे अदा की जाएगी। इसके अलावा शहर की सभी छोटी-बड़ी मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की जायेगी।

रमजान महीने का कल अंतिम रोजा था। मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में आज खुशी का माहौल है। घरों में ईद की तैयारियां शुरू कर दी गई है। काजी मोहम्मद तय्यब अंसारी अध्यक्ष रूयत-ए-हिलाल (चांद) कमेटी और मौलाना शेर मोहम्मद खान रिजवी मुफ्ती ए राजस्थान ने अपील की है कि ईद की नमाज़ से पहले पहले फितरा (सदक़ा ए फित्र) अदा कर दें। ईद आपसी प्रेम सौहार्द और मिलनसारी का त्यौहार है। इस दिन सभी गिले शिकवे भूल कर रब को राज़ी कर लें।

रमजान में पूरे रोजे रखने वाले का तोहफा ईद है। इस दिन अल्लाह की रहमत पूरे जोश पर होती है तथा अपना हुक्म पूरा करने वाले बंदों को रहमतों की बारिश से भिगो देते हैं। ईद के दिन सभी मुस्लिम अल्लाह का शुक्रिया अदा करते हैं कि उन्होंने एक माह तक रोजा रखने की शक्ति प्रदान की। ईद के अवसर पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस का माकूल प्रबंध रहेगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: