Doordrishti News Logo

कांस्टेबल का सड़क हादसे में निधन, शव राजकीय सम्मान के साथ चूरू भेजा

  • नहर रोड पर 28 मई को हुई थी दुर्घटना
  • देर रात हुई मौत

जोधपुर, कमिश्ररेट के प्रतापनगर थाने में तैनात कांस्टेबल हरीराम 28 मई को सडक़ हादसे में घायल हो गए। सप्ताह भर तक जीवन मृत्यु से संघर्ष करते देर रात एक बजे निधन हो गया। शव को आज सुबह राजकीय सम्मान के सहित परिजन के साथ चूरू भेजा गया। उनके भाई की तरफ से पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया है।

प्रतापनगर थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि 42 साल के कांस्टेबल हरीराम मूल रूप से चूरू जिले के सालासर के पास में भीमसर गांव के रहने वाले थे। वे जोधपुर कमिश्ररेट में प्रतापनगर थाने में तैनात थे। 28 मई की रात को ड्यूटी से निवृत होकर अपने क्वार्टर नहर रोड कृष्णा अस्पताल की तरफ जा रहे थे। तब यहां किसी चार पहिया वाहन चालक ने चपेट में ले लिया। हादसे में गंभीर घायल होने और सिर में चोट लगने पर बाद में मथुरादास माथुर अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया था। मगर उनकी गुरूवार की देर रात उपचार के बीच मृत्यु हो गई। आज सुबह शव को कार्रवाई के बाद उनके भाई लक्ष्मण राम को सौंप दिया गया।

कांस्टेबल हरीराम की दो संतानें एक पुत्र और एक पुत्री है। जो छोटे ही है।

विदाई पूर्व राजकीय सम्मान

कांस्टेबल हरीराम के निधन के समाचार से पुलिस विभाग में शोक छा गया। पुलिस आयुक्त नवज्योति गोगाई, डीसीपी पश्चिम वंदिता राणा, एडीसीपी हरफूल सिंह सहित अन्य अधिकारी अस्पताल पहुंचे। हरीराम के पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धासुमन के साथ शोक संवेदना जताई।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

उम्मेद अस्पताल गेट संख्या पांच के सामने देर रात फायरिंग की आशंका में पुलिस की भागदौड़

September 16, 2026

पंखे के हुक में वृद्ध ने फंदा लगाकर दी जान

September 16, 2026

अंगदान की सहमति देने वाले परिवार को किया सम्मानित

September 16, 2026

वार्ड 50 के मतदान केन्द्र 338 पर बुधवार को होगा पुनर्मतदान

September 16, 2026

वार्ड 50 के मतदान केन्द्र 338 पर पुनर्मतदान के लिए सेक्टर अधिकारी नियुक्त

September 16, 2026

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास 17 को जोधपुर आएंगे

September 16, 2026

गणेश चतुर्थी पर्व पर गणेश प्रतिमाओं को स्थापित कर किया पूजन

September 15, 2026

विद्यालय में मनाया गया हिंदी दिवस

September 15, 2026

एमबीएम युनिवर्सिटी में छात्र पर जानलेवा हमला लोहे की पाइप और डंडों से पीटा

September 15, 2026