नहर से आ रहे पानी का स्टोरेज करने में जुटा प्रशासन
स्थितियां नियंत्रण में लगेंगे चार पांच दिन
जोधपुर, शहर में इंदिरा गांधी नहर में क्लोजर के पश्चात प्रमुख जलाशयों का जल स्तर बढ़ाने के लिए सात जून को शहर की जलापूर्ति बाधित रहेगी। हालांकि लिफ्ट नहर के माध्यम से जोधपुर में पानी पहुंचना शुरू हो चुका है। 6 जून, सोमवार की रात 8 बजे से 7 जून, मंगलवार की रात 8 बजे तक कायलाना पम्प हाउस एवं सुरपुरा फिल्टर हाउस तथा 6 जून को रात्रि 12 बजे से 7 जून की रात्रि 12 बजे तक चौपासनी फिल्टर हाउस एवं 7 जून को प्रात: 8 बजे से 8 जून की प्रात: 8 बजे तक झालामण्ड एवं तखत सागर फिल्टर हाउस से सभी क्षेत्रों में जलापूर्ति बन्द रहेगी। इस कारण जोधपुर शहर के कायलाना, चौपासनी व सुरपुरा फिल्टर हाउस से सम्बन्धित सभी क्षेत्रों में 7 जून को होने वाली जलापूर्ति 8 को तथा 8 जून को होने वाली जलापूर्ति 9 जून को की जाएगी।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग नगर वृत के अधीक्षण अभियंता जगदीश चन्द्र व्यास ने बताया कि इस अवधि में शहर में स्थित मुख्य चिकित्सालयों एवं क्वारंटाइन केन्द्रों में उनकी आwवश्यकता के अनुरूप जलापूर्ति की जाएगी। झालामण्ड एव तखत सागर फिल्टर हाउस से जुड़े क्षेत्र सरस्वती नगर एवं कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टरों एवं पाल बाइपास, शिल्पग्राम के आस-पास क्षेत्रों में 7 जून को सुबह 10 बजे तक की जाने वाली जलापूर्ति सामान्य रूप से होगी तथा इन क्षेत्रों में 8 को की जाने वाली जलापूर्ति 9 जून एवं 9 को की जाने वाली जलापूर्ति 10 जून को होगी।
हाथी नहर का पानी गुणवत्ता के अनुरूप
जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता के निर्देशों पर हाथी नहर एवं कायलाना में आ रहे पानी की गुणवत्ता की जांच की गई। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिशाषी अभियंता श्यामसिंह ने बताया कि हाथी नहर एवं कायलाना में आ रहे पानी की गुणवत्ता की जांच की गई, जिसमें पानी पूर्ण रूप से विभागीय मापदण्डों के अनुसार सही पाया गया।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

