पाक विस्थापित पिता-पुत्र सुस्ताने के लिए पुराने पिलर के पास में बैठे
जोधपुर,शहर के गांगाणा गांव में रविवार को पाक विस्थापित एक मासूम की मौत हो गई। वह अपने पिता के साथ था। पुराने जर्जर पिलर के पास में वह खेलने लगा,तब अचानक से पिलर उस पर गिर गया और मौके पर ही मौत हो गई। पिता पुत्र सुस्ताने के लिए वहां बैठे थे। परिजन ने किसी प्रकार की कार्रवाई पुलिस से नहीं करवाई। पुलिस शव को परिजन के सुपुर्द कर दिया।
बोरानाडा थाने के एसआई पन्नाराम ने बताया कि गांगाणा स्थित भीलों का बास निवासी मिश्रीमल आज दिन में अपने 9 वर्षीय पुत्र त्रिभु के साथ गांगाणा में ही निकल रहा था। चढ़ाई वाले रास्ता होने पर थक गए थे। बाद में पास में ही एक स्थान पर रूक गए। पिता सुस्ताने लगा था। वहां एक पुराना जर्जर पिलर बना था। तब उसका नौ वर्षीय पुत्र त्रिभु पिलर के पास में खेलने लग गया। इस पर वह अचानक से उस पर गिर गया और त्रिभु की मौत हो गई। एसआई पन्नाराम ने बताया कि उसके पिता ने किसी प्रकार की कार्रवाई से मना कर दिया, तब शव उन्हें सौंप दिया गया।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

घर में घुसकर किया हमला
लघु उद्योग भारती की महिला इकाई ने मनाया दीपावली स्नेह मिलन

हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस का संचालन 2 और 9 दिसंबर को बहाल

महात्मा गांधी हॉस्पिटल में तैयार होगा 40 बैड का सेंटर

पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग में सहायक प्रोफेसर के रिक्त पदों पर 15 दिन में नियुक्ति देने के आदेश

पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्यों की मतगणना आज

