सशस्त्र बलों के कार्मिकों को प्रमाण-पत्र वितरित
-ICMAI के CAT-DGR पाठ्यक्रम का जोधपुर में समापन समारोह
-निःशुल्क Oral Coaching भी शुरू
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सशस्त्र बलों के कार्मिकों को प्रमाण-पत्र वितरित।
भारतीय लागत लेखाकार संस्थान (ICMAI) एवं रक्षा मंत्रालय के पुनर्वास महानिदेशालय (DGR) के सहयोग से सशस्त्र बलों के कार्मिकों के लिए संचालित CAT-DGR पाठ्यक्रम का समापन समारोह होटल प्रेसिडेंट, जोधपुर में आयोजित हुआ।
समारोह में ICMAI अध्यक्ष CMA चित्तरंजन चट्टोपाध्याय,CAT समिति अध्यक्ष CMA राजेंद्र सिंह भाटी तथा मुख्य अतिथि कर्नल (वेटरन) अमृत कुलकर्णी सहित कई अतिथि उपस्थित थे।
हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
इस अवसर पर पाठ्यक्रम सफलता पूर्वक पूर्ण करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। अतिथियों ने CAT- DGR कार्यक्रम को सशस्त्र बलों के कार्मिकों के कौशल विकास एवं सेवोपरांत रोजगार के लिए एक महत्वपूर्ण पहल बताया।
CMA चित्तरंजन चट्टोपाध्याय ने कहा कि वर्ष 2047 तक संस्थान का लक्ष्य 16 लाख से अधिक सदस्य बनाने का है। इस अवसर पर ICMAI जोधपुर चैप्टर द्वारा विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क Oral Coaching का भी शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम का संचालन CAT HOD राजेश कुमार जैन एवं जोधपुर चैप्टर HOD कपिल व्यास ने किया। जोधपुर में पाठ्यक्रम का संचालन प्रबंध समिति सदस्य CMA केके व्यास द्वारा किया गया।
स्वतंत्रता दिवस पर आयुष शोध और नवाचार को नई दिशा देने का आह्वान
