4.405 किलो डोडा पोस्त व 359 ग्राम अफीम दूध बरामद 1 गिरफ्तार
पश्चिम पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),4.405 किलो डोडा पोस्त व 359 ग्राम अफीम दूध बरामद 1 गिरफ्तार।कमिश्नरेट जिला पश्चिम के डीएसटी टीम व झंवर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई में 04.405 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्ट व 359 ग्राम अफीम दूध बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
सशस्त्र बलों के कार्मिकों को प्रमाण-पत्र वितरित
पुलिस आयुक्त अंशुमन भोमिया व उपायुक्त पश्चिम कमल शेखावत के निर्देशन में जोधपुर पश्चिम DST टीम व पुलिस थाना झंवर ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की।यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम प्रवीण कुमार एवं सहायक पुलिस आयुक्त वृत बोरानाडा नरेन्द्र कुमार पारीक के सुपरविजन में की गई।
बरामदगी व गिरफ्तारी
कुल 04.405 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त व
359 ग्राम अफीम दूध बरामद किया गया।
आरोपी संदीप पुत्र भेराराम बिश्नोई (कांवा), उम्र 21 वर्ष,निवासी बिश्नोईयों का बास खुडाला,थाना झंवर, जिला जोधपुर को गिरफ्तार किया गया।
घटना का विवरण
14 अगस्त को DST पश्चिम के प्रभारी महादेव प्रसाद सउनि. द्वारा थाना प्रभारी पिन्टु कुमार उनि. को सूचना मिली कि संदीप के घर पर अवैध मादक पदार्थ रखे हैं। सूचना पर झंवर थाना प्रभारी ने जाप्ता के साथ संदीप के रहवासी मकान के पास बने चारे के छपरे की तलाशी ली गई। तलाशी 04.405 किलो ग्राम अवैध डोडा पोस्त व 359 ग्राम अफीम दूध बरामद किया।
आरोपी को NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान कमल किशोर थानाधिकारी थाना देव नगर द्वारा किया जा रहा है।
कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम
प्रहलादसिंह निपु.थानाधिकारी पुलिस थाना झंवर, पिन्टु कुमार उनि.पुलिस थाना झंवर,महादेव प्रसाद सउनि प्रभारी DST पश्चिम,राजुसिंह हैडकानि. DST पश्चिम,गंगासिंह हैडकानि.DST पश्चिम, रामसिंह कानि.DST पश्चिम,डुगरसिंह कानि DST पश्चिम,धीरज कानि. DST पश्चिम,नभसिंह कानि DST पश्चिम,लादुराम कानि.DST पश्चिम, काना राम कानि. थाना झंवर,सगताराम कानि झंवर, श्रवणलाल कानि.झंवर,ओम सिंह कानि.झंवर शामिल थे।
