हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
-करूणालय सोशल वेलफेयर फाउंडेशन एवं केन्द्रीय पार्क विकास समिति का आयोजन
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस। आज करूणालय सोशल वेलफेयर फाउंडेशन एवं केन्द्रीय पार्क विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया।
मेरा देश-मेरी शान-मेरा तिरंगा-मेरी पहचान
समारोह की मुख्य झलकियां:-
-अतिथियों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत भाषण प्रस्तुत किए गए।
-बच्चों,महिलाओं एवं बुजुर्गों ने गीत-संगीत, कुर्सी दौड़ सहित विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक प्रस्तुतियां दीं।
-समारोह में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध अस्पतालों में किया ध्वजारोहण
कार्यक्रम के सफल आयोजन में केन्द्रीय पार्क विकास समिति के पदाधिकारियों के विशेष सहयोग को देखते हुए करूणालय फाउंडेशन द्वारा उन्हें विशेष रूप से सम्मानित भी किया गया।
समारोह में उपस्थित सभी लोगों में राष्ट्रप्रेम और एकता का भाव देखने को मिला।
कार्यक्रम की अध्यक्षता धर्मेन्द्र काला ने की। संचालन एलपी वर्मा ने किया एवं आभार ज्ञापन सामाजिक कार्यकर्ता राजेन्द्र कुमार सिंह ने प्रस्तुत किया।
