जनगणना 2027: फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण प्रारम्भ

जोधपुर (दूरदृष्टीन्यूज),जनगणना 2027: फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण प्रारम्भ। जनगणना 2027 के प्रथम चरण अर्थात मकान सूचीकरण एवं मकान गणना हेतु जिले के 72 फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण प्रारम्भ किया गया।

जनगणना 2027 के अन्तर्गत फिल्ड ट्रेनस के प्रथम वैच का प्रशिक्षण कार्यक्रम 20 अप्रैल को पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में प्रारम्भ हुआ,जिसमें चार्ज क्षेत्र तिंवरी,शेरगढ़,सेखाला,पीपाड़, ओसियां,लूणी,कुड़ी व झंवर के फिल्ड ट्रेनर्स भाग ले रहे हैं।

प्रशिक्षण के प्रथम दिवस में जनगणना का परिचय व कानूनी पहलू व प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण की विधि की जानकारी दी गयी तथा एचएलबी सीमाओं की जीओ टैगिंग एवं मानचित्र की तैयारी व नजरी नक्शा तैयार करने की विस्तृत जानकारी भी उपलब्ध करवायी गयी।

प्रशिक्षण के दूसरे दिवस में एचएल ओ ऐप पर प्रश्न 1 से 34 की प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों को समझाने की विधि एवं प्रगणक द्वारा उत्तर भरने की विधि तक पर्यवेक्षक द्वारा डेटा सत्यापन को समझाया गया।

भीषण गर्मी व लू से बचाव के लिए प्रशासन की एडवाइजरी जारी

1 से 15 मई 2027 को होने वाली स्वगणना (SE) में प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों की भूमिका के बारे में अवगत करवाया गया। प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर करण यादव जनगणना कार्यलय निदेशालय एवं रामलाल व्याख्याता द्वारा दी गयी। प्रशिक्षण में मीनाक्षी चौधरी संयुक्त निदेशक आर्थिक एवं साख्यिंकी विभाग जोधपुर व जिला समन्वयक सुरेश चन्द मीना जनगणना कार्य निदेशालय ने भाग लिया।

संयुक्त निदेशक आर्थिक एवं साख्यिकी विभाग जोधपुर मीनाक्षी चौधरी ने अवगत कराया कि फिल्ड ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर 01 से 15 मई, 2026 तक समस्त चार्ज स्तरो पर प्रगणकों एवं सुपरवाइजर्स को प्रशिक्षण दिया जायेगा।

जिला समन्वयक सुरेश कुमार मीणा ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम की निगरानी CMMS Portal में उपलब्ध प्रशिक्षण डैशबोर्ड के माध्यम से की जाएगी, साथ ही सभी स्तरों पर प्रशिक्षण बैच की जमीनी स्तर पर मी निगरानी की जाएगी। प्रतिभागियों से प्रशिक्षण स्थल पर प्रशिक्षण का फीडबैक भी लिया जायेगा।